New Vande Bharat Express: बिहार वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ गई है। बिहार को 4 और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। साल 2025 तक ये चारों वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेंगी। आइए आपको बताते हैं कि इस ट्रेन से जुड़ी सारी डिटेल्स आपको बताएंगे। जैसे आप इन ट्रेनों से कहां-कहां तक सफर कर पाएंगे और इस ट्रेन का किराया कितना होगा। चलिए ये सभी जानकारी आपको बताते हैं।

इतने घंटे में सफर हो जाएगा पूरा
पूर्व मध्य रेलवे वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन वंदे भारत ट्रेनों के रख-रखाव के लिए पाटलिपुत्र जंक्शन के पास कोचिंग कॉप्लेस बनेंगे। इन ट्रेनों से आप 10 घंटे की सफर आसानी से 5-6 घंटे में पूरी कर सकते हैं। साल 2025 तक बिहार को 4 और वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी। रेलवे ने इसके लिए तैयारी भी शुरु कर दी है। ट्रैक की मरम्मत और 60KG का ट्रैक बिछाया जा रहा है। रेलवे के अधिकारी के मानें तो पूर्व मध्य रेलवे को 8 वंदे भारत मिलनी है। जिनमें से 4 वंदे भारत एक्सप्रेस मिल चुकी है।
इन जगहों को ट्रेन करेगी कवर
पटना से माल्दा और टाटानगर के लिए एक-एक वंदे भारत ट्रेन चलेगी। गया से कोलकाता और मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए भी एक-एक वंदे भारत ट्रेन चलेगी। पटना-टाटानगर वंदे भारत ट्रेन 2024 में शुरू होगी। अन्य तीन वंदे भारत ट्रेनों का संचालन 2025 में शुरू होगा। वहीं वंदे भारत के रख-रखाव के लिए पाटलिपुत्र जंक्शन के पास कोचिंग कॉप्लेक्स बनेगा। 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
पटना-हावड़ा, पटना-रांची, पटना-गोमतीनगर एवं न्यूजलपाईगुड़ी-पटना सहित 4 वंदे भारत ट्रेनों का रख-रखाव किया जाएगा। इसके अलावा कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्रकिया शुरू है। 20 करोड़ की लागत से वंदे भारत के अनुरक्षण के लिए राजेन्द्रनगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स को अपग्रेड किया जाएगा। अभी वंदे भारत रेक के अनुकूल लाईन नं. 1 एवं 5 के प्लेटफॉर्म को विकसित किया गया है।
लखनऊ और रांची के बीच भी चलेगी वंदे भारत
साथ ही ट्रेनों के बिजली उपकरणों के निरीक्षण एवं रख-रखाव के लिए अंडर स्लंग में आवश्यक जांच उपकरण लगाए गए हैं। इसके साथ ही वंदे भारत रेक के अनुरक्षण कार्य में संलग्न कर्मचारियों एवं लोको पायलटों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। बता दें कि, रेलवे अधिकारी के अनुसार बिहार को 4 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली थी। जिसमें से चार ट्रेन मिल चुकी हैं। पटना से हावड़ा, न्यू जलपाइगुड़ी, लखनऊ और रांची के लिए एक-एक वंदे भारत ट्रेन चल रही है। वहीं 2025 तक बिहार को अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
