Vande Bharat Express News: वंदे भारत ट्रेन ने कई यात्रियों के सफर को खास और आरामदायक बना दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में महाराष्ट्र के लिए तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया है। इन नई वंदे भारत ट्रेनों में कई सारी ट्रेनें हैं। इसमें नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस, कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस और पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस भी है। आइए आपको बताते हैं कि इन ट्रेनों का क्या रूट होगा और इनका कितना किराया होगा।

महाराष्ट्र को मिलेंगी इतनी ट्रेनें (New Vande Bharat Express)
3 नई वंदे भारत ट्रेनों के अलावा महाराष्ट्र में आठ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी पटरियों पर दौड़ चुकी हैं। ये ट्रेनें पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे दोनों करते थे। पश्चिमी रेलवे मुंबई-अहमदाबाद और मुंबई-गांधीनगर मार्गों का प्रबंधन करता है, जबकि मध्य रेलवे मुंबई-मडगांव, मुंबई-सोलापुर, मुंबई-साईनगर शिरडी, मुंबई-जालना, नागपुर-रायपुर और नागपुर-बिलासपुर मार्गों की देखरेख करता है।
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला के अनुसार, नई वंदे भारत ट्रेनें एडवांस 2.0 वर्जन हैं, जिनमें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए 21 सुधार किए गए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने के लिए 21 अपडेट के साथ तीन और वंदे भारत ट्रेनें पेश की हैं।
ये हैं 3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस (New Vande Bharat Trains Routes)
महाराष्ट्र को तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस का साथ मिला है। ये तीन ट्रेनें हैं- पुणे-कोल्हापुर वंदे एक्सप्रेस, पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस, नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस। इन तीनों का रूट अलग-अलग निर्धारित किया गया है। आइए इनके रूट्स के बारे में भी आपको जानकारी देते हैं।
नई वंदे भारत ट्रेनों के ये होंगे रूट्स
पुणे-कोल्हापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को 18 सितंबर से हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित किया जाएगा। पुणे से दोपहर 2:15 बजे प्रस्थान कर कोल्हापुर शाम 7:40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन कोल्हापुर से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को सुबह 8:15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:30 बजे पुणे पहुंचेगी ह। इसके साथ-साथ ये ट्रेन मिराज, सांगली, किर्लोस्करवाड़ी, कराड और सतारा में रुकेगी।
पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस को 19 सितंबर से हर गुरुवार, शनिवार और सोमवार को संचालित किया जाएगा। ये पुणे से शाम 4:15 बजे प्रस्थान कर रात 11:40 बजे हुबली पहुंचेगी और यह ट्रेन हुबली से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 5 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:30 बजे पुणे पहुंचेगी। ये ट्रेन सतारा, सांगली, मिराज, बेलगावी और धारवाड़ में रुकेगी।
इसके अलावा नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस 19 सितंबर से शुरू होकर यह कार्यक्रम सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी। नागपुर से सुबह 5:00 बजे प्रस्थान, सिकंदराबाद दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी।
यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन सिकंदराबाद से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर रात्रि 8:20 बजे नागपुर पहुंचती है। ये वंदे भारत सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजीपेट में रुकेगी।
इतना देना होगा आपको नई वंदे भारत ट्रेनों का किराया
नई लॉन्च हुई इन वंदे भारत ट्रेन का किराया फिलहाल शताब्दी जितना ही तय किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन नई वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार में एक हजार रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास में 1785 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications