Vande Bharat New Express Train: वंदे भारत ट्रेन में कई सारी सुविधाएं दी जाती है। भारत में सबसे तेज गति से चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन का संचालन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। भारत में सबसे पहले वन्दे भारत ट्रेन 18 फरवरी 2019 को चलाई गई थी और इसका ट्रायल वाराणसी से दिल्ली के बीच किया गया था। जल्द ही एक नई वंदे भारत ट्रेन आगरा में शुरु होने वाली है। चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

नई ट्रेन जल्द होगी शुरु
आगरा के रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ताजनगरी आगरा को 1 सितंबर से एक और वंदेभारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलने वाला है। रेलवे के अनुसार, 1 सितंबर से ट्रेन हफ्ते में तीन दिन आगरा से चलना शुरू हो जाएगी। अभी यह ट्रेन उदयपुर से जयपुर के बीच में चलती है। फिलहाल ट्रेन के समय से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है।
1 सितंबर से कोटा तक जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
उदयपुर-जयपुर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में रेलवे आंशिक बदलाव करने जा रहा है। ट्रेन का अंतिम स्टॉप सप्ताह में तीन दिन जयपुर की जगह आगरा होगा। अभी ट्रेन हफ्ते में 6 दिन उदयपुर से जयपुर के बीच चलती है। उदयपुर से कोटा होते हुए आगरा फोर्ट के बीच ट्रेन चलाने की तैयारी रेलवे ने लगभग पूरी कर ली है। रेलवे की योजना 1 सितंबर से यह ट्रेन कोटा होकर चलाने की है।
इन स्टेशनों पर हो सकता है ट्रेन का ठहराव
उदयपुर से आगरा आने जाने वाली ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 3 दिन चलेगी। उदयपुर से राणा प्रताप नगर, मावली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर व किशनगढ़ स्टेशन रुकती हुई दोपहर 1410 पर जयपुर पहुंचती है। ट्रेन जयपुर से आगे दौसा, बांदीकुई, खेड़ली, नंदवई, भरतपुर व अछनेरा जंक्शन पर ठहरेगी। इन ट्रेन के संचालन से आगरा से होकर गुजरने/चलने वाली वंदेभारत ट्रेनों की संख्या तीन हो जाएगी।
वंदे भारत ट्रेन में सुविधाओं का रखा जाता है पूरा ध्यान
यात्रियों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से रूक जाती है तब ही दरवाजे खुलेंगे, ताकि यात्री चलती ट्रेन में न ही चढ़े और न ही उतरे। सिर्फ यही नहीं, इस ट्रेन को बनाने में दिव्यागों का भी ध्यान रखा गया है। ट्रेन के कुछ डिब्बों में व्हीलचेयर रखने के लिए अलग से स्थान बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications