UP Budget 2024: 1 फरवरी को यूनियन बजट जारी किया गया था, इसके बाद आज यानी 5 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सरकार के द्वारा 7.36 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह उत्तर प्रदेश की मुख्य सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है।
आपको बताते चले की फाइनेंसियल ईयर 2024-25 के दौरान उत्तर प्रदेश को नई योजनाएं लागू करने के लिए सरकार के द्वारा 24 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव पेश किया गया है। इस बजट के दौरान सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहरों पर खास फोकस किया गया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस बजट 2024 में सरकार का पूरा ध्यान है। यही कारण है कि सरकार यहां पर 150 करोड़ रुपए की कीमत से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का विस्तार करने का प्लान बना रही है।
उसके अलावा प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों के लिए भी उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा जबरदस्त फंड जारी किया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अकेले महाकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने 2500 करोड रुपए का फंड जारी किया है। अगर बात की जाए रामलला के शहर अयोध्या की तो इसके लिए सरकार ने बजट में 100 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
सरकार ने अयोध्या मेंअंतर्राष्ट्रीय रामायण और वैदिक शोध संस्थान बनाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है।
गौरतलब है कि सरकार को पर्यटन से काफी ज्यादा फायदा होता है। अगर हम बात करें वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों की तो यहां पर आने वाले तीर्थयात्रीयों से गवर्नमेंट को काफी फायदा होता है।
इस बार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में साल 2025 में जो महाकुंभ लग रहा है, उसमें करीब 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। यही कारण है कि सरकार ने इस पूरी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 2500 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। जानकारी के लिए बता दें कि कुंभ मेले का विस्तार 5000 हेक्टेयर से ज्यादा की जमीन होता है और इस दौरान सरकार को भी जबरदस्त कमाई का मौका मिलता है।
उत्तर प्रदेश सरकार का कुल बजट 7,36,437.71 करोड़ रुपयेल का है। सरकार ने इस बजट में प्रदेश के युवा, किसान और महिलाओं का भी पूरा ध्यान रखा है। बताया जा रहा है कि इन 24,863.5 करोड़ रुपए से बनने वाली नई योजनाओं से लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
सरकार ने प्रदेश में जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए 1350 करोड़ रुपए ओवरब्रिज बनाने के लिए आवंटित किए हैं। की ओवरब्रिज रेलवे की पटरी के ऊपर से बनेंगे। वही गांव में पल के निर्माण के लिए 1500 करोड़ रुपए प्रस्तावित किया गया है। शहरों में जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए 1000 करोड़ रुपए का आवं टन फ्लाई ओवर बनाने के लिए दिया गया है।
सरकार ने वाराणसी में एक और मेडिकल कॉलेज बनाने का निर्णय लिया है जिसके लिए 400 करोड रुपए आवंटित करने का प्रस्ताव है। वहीं कई सारे रोगों की मुफ्त चिकित्सा के लिए सरकार के द्वारा 125 करोड़ रुपए आवंटित किए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए 2057.76 लाख करोड रुपए आवंटित किए हैं। इसके अलावा सरकार का प्रयास आगरा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने का भी है जिसके लिए एक लिंक एक्सप्रेस में बनाया जा रहा है और इसके लिए 500 करोड़ रुपए का बजट एलोकेट किया गया है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
