नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स 70 अंक की बढ़त के साथ 40,356 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 23 अंक चढ़कर 11890 के पार बंद होने में कामयाब रहा। बीएसई के मिड कैप इंडेक्स में जहां 0.63 फीसदी की तेजी देखने को मिली, वहीं स्मॉल कैप इंडेक्स 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। इधर तेल-गैस शेयरों में आज दबाव रहा। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.41 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो करीब 1139 शेयर तेजी के साथ, 1459 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 166 शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया।
पूरे हफ्ते का ये रहा हाल
हफ्ते भर के इंडेक्स पर नजर डालें तो इस हफ्ते सेंसेक्स 0.60 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी 0.30 फीसदी ऊपर रहा। वहीं बैंक निफ्टी हफ्ते भर में 1.30 हफ्ते चढ़ा है। इस हफ्ते मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी ऊपर रहा।

एयरटेल और वोडा का का शेयर चढ़ा
कल यानी गुरुवार को शाम को एयरटेल ने अपना दूसरी तिमाही का रिजल्ट जारी किया था। इसमें कंपनी ने रिकॉर्ड 23 हजार करोड़ रुपये का घाटा दिखाया था। लेकिन इसके बाद जब आज शेयर बाजार खुले तो एयरटेल के शेयर ने शानदार तेजी दिखाई। आज जहां भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 227.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं भारती एयरटेल का शेयर करीब 31 रुपये की तेजी के साथ 393.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं वोडाफोन आइडिया का शेयर भी आज रिकॉर्ड 27 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। इस कंपनी ने भी कल अपनी रिकार्ड 51 हजार करोड़ रुपये की घाटे की बैलेंसशीट पेश की थी। आज कंपनी का शेयर 27.12 फीसदी चढ़कर 3.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : वोडाफोन-आइडिया को 51 हजार करोड़ रु का रिकॉर्ड घाटा
निफ्टी के टॉप गेनर
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 227.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 31 रुपये की तेजी के साथ 393.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 321.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ग्रेसिम का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 755.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 463.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
आईओसी का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 131.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 48 रुपये की तेजी के साथ 2,543.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 506.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 100 रुपये की गिरावट के साथ 7,147.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
वेदांता का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 142.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : Airtel को Q2 में 23,045 करोड़ का हुआ नुकसान
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
