नई दिल्ली। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी जारी है। आठ नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में यह 1.71 अरब डॉलर बढ़कर 447.81 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर बढ़कर करीब 446.1 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा था। इस बीच भारत का स्वर्ण भंडार 44.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 26.91 अरब डॉलर हो गया। देश में मंदी की चर्चाओं के बीच भारत का न केवल विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा है, बल्कि स्वर्ण भंडार भी बढ़ रहा है। यह जानकारी भारतीय रिवर्ज बैंक (आरबीआई) हर हफ्ते जारी करता है।

ये हैं आंकड़े
आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार की वृद्धि में विदेशी करेंसी एसेट्स की वृद्धि का मुख्य योगदान है। इस हफ्ते के दौरान फॉरेन करेंसी एसेट्स 2.17 अरब डॉलर बढ़कर करीब 415.83 अरब डॉलर पर पहुंच गयीं। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर गिरकर 1.44 अरब डॉलर पर आ गया। कोष के पास आरक्षित भंडार भी 1.7 करोड़ डॉलर कम होकर 3.63 अरब डॉलर पर आ गया।
यह भी पढ़ें : गोल्ड म्युचुअल फंड ने दिया रिकॉर्ड तोड़ रिटर्न, जमकर हुआ फायदा
स्वर्ण भंडार रखने वाले टॉप 10 देश
1- अमेरिका 8,133.5 टन गोल्ड
2- जर्मनी 3,366.8 टन गोल्ड
3- आईएमएफ 2,451.8 टन सोना
4- इटली 2,451.8 टन सोना
5- फ्रांस 2,436.1 टन सोना
6- रूस 2,219.2 टन सोना
7- चीन 1,936.5 टन सोना
8- स्विट्जरलैंड 1,040 टन सोना
9- जापान 765.2 टन सोना
10- भारत 618.2 टन गोल्ड
यह भी पढ़ें : गोल्ड : टॉप 10 देशों में भारत कहां, कितना है सोना
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
