नई दिल्ली। गोल्ड खरीदना देश में लोगों का बड़ा शौक है। यही कारण है कि लोगों को तरह-तरह से गोल्ड बेचा जाता है। इसी में एक तरीका है गोल्ड म्यूचुअल फंड। देश में करीब 20 साल से गोल्ड म्यूचुअल फंड निवेश के लिए उपलब्ध हैं। इनके माध्यम से लोगों ने हजारों करोड़ रुपये का सोना खरीद रखा है। अब ऐसे लोगों को सोने ने गोल्डन रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में टॉप 10 गोल्ड म्युचुअल फंड का रिटर्न 30 फीसदी से ऊपर रहा है। यानी जिन लोगों ने गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश किया है, उनको बैंक एफडी क तुलना करीब 5 गुना तक का ज्यादा फायदा हुआ है। आइये जानते हैं कि सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले टॉप 10 गोल्ड म्युचुअल फंड कौन से हैं। इसके अलावा यह गोल्ड म्यूचुअल फंड होते क्या हैं।
क्या होते हैं गोल्ड म्युचुअल फंड
गोल्ड म्युचुअल फंड में लोग जब निवेश करते हैं तो उन्हें डिजिटल रूप में गोल्ड एलाट किया जाता है। यह आधा ग्राम या 1 ग्राम के रूप में होता है। निवेशक इनको कभी खरीद सकता है और कभी भी बेच सकता है। इनका रेट गोल्ड के बदलते रेट के साथ बदलता रहता है। यह डीमैट में पूरी रखा हुआ पूरी तरह से सुरक्षित सोना होता है। यहां पर इसे खरीदना और बेचना काफी आसान होता है।
जानिए टॉप 10 गोल्ड म्यूचुअल फंड का 1 साल का रिटर्न
-यूटीआई गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया 1 साल में 30.62 फीसदी का रिटर्न।
-इनवेस्को इंडिया गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया 1 साल में 30.61 फीसदी का रिटर्न।
-कोटक गोल्ड ईटीएफ फंड ने दिया 1 साल में 30.55 फीसदी का रिटर्न।
-आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया 1 साल में 30.43 फीसदी का रिटर्न।
-आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया 1 साल में 30.43 फीसदी का रिटर्न।
-आईडीबीआई गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया 1 साल में 30.42 फीसदी का रिटर्न।
-एसबीआई एक्सचेंज ट्रेडेड फंड गोल्ड ने दिया 1 साल में 30.40 फीसदी का रिटर्न।
-क्वांटम गोल्ड फंड ने दिया 1 साल में 30.37 फीसदी का रिटर्न।
-एचडीएफसी गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया 1 साल में 30.23 फीसदी का रिटर्न।
-एक्सिस गोल्ड ईटीएफ फंड ने दिया 1 साल में 30.03 फीसदी का रिटर्न।
गोल्ड म्युचुअल फंड में सिप भी संभव
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार गोल्ड म्यूचुअल फंड में सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान यानी सिप माध्यम से भी निवेश संभव होता है। इस माध्यम से आपकी तरफ से तय पैसा हर माह एक निश्चित तारीख को निवेश किया जाता है। यह पैसा सीधे आपके बैंक से कट कर म्यूचुअल फंड कंपनी में चला जाता है। इससे हर माह चेक देने का झंझट भी नहींं रहता है। इस तरीके के निवेशक के निवेश की अच्छी एवरेजिंग हो जाती है, जिसका बाद में बहुत फायदा मिलता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications