Budget 2024 News: 1 फरवरी 2024 को यानी आज भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। इस दौरान किसी को खुशी हुई तो किसी के हाथों मायुसी लगी। बजट की घोषणा होने के बाद ही इसका असर शेयर बाजार से लेकर आम जनता तक सब पर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां किसानों और महिलाओं के लिए इस बजट में कुछ खास ऐलान किए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों का मानना है कि आम आदमी और मिडिल क्लास लोगों के लिए इसमें किसी भी तरह की खास सुविधा नहीं दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बजट के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।
इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने बजट में ऐलान की गई स्कीम्स और सरकार के नजरिए के बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब भी दिए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण लगभग 1 घंटे के आसपास चला। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह वित्त मंत्री का अब तक का सबसे छोटा भाषण भी था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि सदन में सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड भी निर्मला सीतारमण के पास है, जो उन्होंने साल 2020 में बजट के दौरान दिया था। साल 2020 में निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान 2 घंटे और 40 मिनट तक का भाषण दिया था और बाद में उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने भाषण के लंबे होने की बात भी कही थी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट को लेकर पूरी तरह आस्वस्त दिखाई दे रही थीं और उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को विकसित देश बनने की दिशा में ले जा रहा है। वित्त मंत्री ने पिछले 10 साल में सरकार के कामकाज की भी काफी तारीफ की है और उन्होंने बताया है कि सरकार के द्वारा इसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया गया है।
इस दौरान वित्त मंत्री ने जीडीपी का एक नया मतलब भी बताया जिसका मतलब होता है, गवर्नेंस, डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस। उन्होंने कहा कि सरकार इन तीनों पक्षों में खरी उतरी है और लोग अपनी आकांक्षाओं के साथ अब बेहतर जीवन जी रहे हैं।
हालांकि जनता के बीच इस बजट को लेकर कोई खास खुशी नहीं दिखाई दे रही है। मिडिल क्लास फैमिली के लिए किसी खास तरह की बड़ी घोषणा न होने की वजह से लोग इस पर मीम बना रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय सरकार का फोकस सोलर एनर्जी पर काफी ज्यादा है और वह ग्रीन एनर्जी को ज्यादा से ज्यादा बनाने की कोशिश कर रही है। अपने इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए एक करोड़ सोलर रूफटॉप लगाने के लिए 10000 करोड़ रुपए का प्रावधान इस यूनियन बजट में दिया है। यह अक्षय ऊर्जा का प्रोडक्शन बढ़ाने के प्रयास में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
इसके अलावा बेहतर फिस्कल डिफिसिट पर भी वित्त मंत्री ने खुलकर बात की और उन्होंने देश की जीडीपीकी स्थिति को काफी बेहतर बताया है। वित्त मंत्रालय के अनुमान के अनुसार इस बार भारत की जीडीपी 7 प्रतिशत के आसपास रहेगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते वक्त वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2024 तक वह राजकोषीय घाटे को काम करके 4.5 फिसदी तक लाने का लक्ष्य रख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Budget 2024 in 5 points: 5 प्वाइंट में जानें पूरा बजट, आपको कुछ मिला या नहीं
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications