Has India's GDP reached 4 trillion dollars: रविवार को सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था (GDP) को पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 4 लाख करोड़ डॉलर के पार निकलने की बात कही जा रही है। इस स्क्रीनशॉट को क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा, देवेंद्र फडणवीस और अर्जुन राम मेघवाल सहित कई भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है।
वही कारोबारी गौतम अडाणी ने भी भारत के 4 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने पर बधाई दी है। हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर भारत सरकार की ओर से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वित्त मंत्रालय और राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार करने पर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष डेटा के आधार पर सभी देशों के लिए लाइव ट्रैकिंग जीडीपी फीड से एक असत्यापित स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया है, जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित कई लोग शामिल हैं। सभी देशों के जीडीपी आंकड़ों की लाइव ट्रैकिंग करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के आंकड़े थोड़े अंतराल के साथ उपलब्ध होते हैं।
कितनी तरह से GDP को जानते हैं
GDP दो तरह की होती है। रियल GDP और नॉमिनल GDP। रियल GDP में गुड्स और सर्विस की वैल्यू का कैलकुलेशन बेस ईयर की वैल्यू या स्टेबल प्राइस पर किया जाता है। फिलहाल GDP को कैलकुलेट करने के लिए बेस ईयर 2011-12 है। यानी 2011-12 में गुड्स और सर्विस के जो रेट थे, उस हिसाब से कैलकुलेशन। वहीं नॉमिनल GDP का कैलकुलेशन करेंट प्राइस पर किया जाता है।
कैसे होती है GDP की गणना
GDP को घटाने या बढ़ाने के लिए चार जरूरी इंजन होते हैं। पहला है, आप और हम। आप जितना खर्च करते हैं, वो हमारी इकोनॉमी में योगदान देता है। दूसरा है, प्राइवेट सेक्टर की बिजनेस ग्रोथ। ये GDP में 32 प्रतिशत योगदान देती है। तीसरा है, सरकारी खर्च। इसका मतलब है गुड्स और सर्विसेस प्रोड्यूस करने में सरकार कितना खर्च कर रही है। इसका GDP में 11 प्रतिशत योगदान है। इसके अलावा चौथा है डिमांड।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
