
Baba Ramdev's Divya Pharmacy : नेपाल के दवा नियामक प्राधिकरण, औषधि प्रशासन विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन या डीडीए) ने बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी सहित 16 भारतीय कंपनियों को झटका दिया है। नेपाल के डीडीए ने कहा है कि इसने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के दवा बनाने के मानकों का पालन करने में विफल होने के कारण 16 भारतीय दवा कंपनियों को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है।
किया गया था निरीक्षण
अप्रैल और जुलाई में डीडीए की एक टीम ने योग गुरु रामदेव के पतंजलि उत्पादों की निर्माता दिव्य फार्मेसी सहित इन 16 कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज (प्लांट) का निरीक्षण किया था। अब उसके बाद इन पर ये कार्रवाई की गयी है।
जारी किया गया है नोटिस
डीडीए ने इन कंपनियों द्वारा बनाई जाने वाली दवाओं को वापस लेने को कहा है और साथ ही नेपाल में इनके आयात या डिस्ट्रब्यूशन पर रोक लगाने के लिए एक नोटिस जारी किया है। नोटिस ने नेपाल में स्थानीय एजेंटों को भी निर्देश दिया, जो प्रभावित दवाओं की सप्लाई कर रहे थे। उनसे इन दवाओं को फौरन वापस लेने को कहा गया है।
और कौन सी हैं कंपनियां
दिव्या फार्मेसी के अलावा जिन कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया गया है, उनमें रेडिएंट पैरेंटरल, मरकरी लेबोरेटरीज, एलायंस बायोटेक, कैपटैब बायोटेक, एग्लोमेड, जी लैबोरेटरीज, डैफोडिल्स फार्मास्युटिकल्स, जीएलएस फार्मा, यूनिजूल्स लाइफ साइंस, कॉन्सेप्ट फार्मास्युटिकल्स, श्री आनंद लाइफ साइंसेज, आईपीसीए लैबोरेटरीज, कैडिला हेल्थकेयर, डायल फार्मास्युटिकल्स और मैकुर लैबोरेटरीज शामिल हैं।
सैनिटाइज़र पर भी बैन
डीडीए ने 19 दिसंबर को भी एक और नोटिस जारी किया, जिसमें भारत के ग्लोबल हेल्थकेयर द्वारा तैयार 500 एमएल और 5 लीटर हैंड सैनिटाइज़र को वापस लेने को कहा गया। साथ ही इसके उपयोग, बिक्री या डिस्ट्रिब्यूशन पर रोक लगा दी गई। नोटिस में अनुरोध किया गया कि अन्य यूनिट्स प्रभावित हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग, बिक्री या वितरण नहीं करें। ये कार्रवाई उन दवा कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज के निरीक्षण के बाद की गई, जिन्होंने नेपाल को अपने उत्पादों का निर्यात करने के लिए आवेदन किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अच्छा विनिर्माण अभ्यास (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रेक्टिस) यह सुनिश्चित करने का एक सिस्टम है कि प्रोडक्ट्स का लगातार प्रोडक्शन और कंट्रोल निर्धारित क्वालिटी स्टैंडर्ड के अनुसार किया जाता है। इसे किसी भी दवा प्रोडक्शन में शामिल जोखिमों को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसे फाइनल प्रोडक्ट के परीक्षण के माध्यम से समाप्त नहीं किया जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
