नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार में सूचीबद्ध टॉप 10 कंपनियों में से बीते हफ्ते 7 कंपनियों ने निवेशकों को तगड़ा नुकसान कराया है। इन 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप में बीते सप्ताह 59,259.58 करोड़ रुपये घटा गया। मार्केट कैप में कमी वाली कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसी कंपनियां शामिल हैं। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इनफोसिस और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में बढ़त दर्ज हुई है।

जानिए कंपनियों के हिसाब से मार्केट कैप की स्थिति
बीते हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 14,320.54 करोड़ रुपये कम होकर 4,93,007.39 करोड़ रुपये रह गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 11,611.6 करोड़ रुपये घटकर 5,81,900.65 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 10,205.11 करोड़ रुपये घटकर 2,53,002.13 करोड़ रुपये रह गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 9,027.32 करोड़ रुपये घटकर 15,58,987.77 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी का मार्केट कैप 8,144.93 करोड़ रुपये घटकर 3,09,076.75 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा आईटीसी का मार्केट कैप 5,783.23 करोड़ रुपये घटकर 2,20,500.76 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 166.85 करोड़ रुपये घटकर 2,55,082.88 करोड़ रुपये रह गया।
यह भी पढ़ें : बेटी हो जाएगी लखपति, 250 रु में खोलें सरकारी खाता
इन कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप
टीसीएस का मार्केट कैप 28,912.12 करोड़ रुपये बढ़कर 9,19,615.68 करोड़ रुपये पार निकल गया। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 24,342.45 करोड़ रुपये बढ़कर 4,27,025.67 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 2,755.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,70,977.53 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर अभी भी कायम है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी का स्थान रहा।
यह भी पढ़ें : PPF : जानिए 1000 रु महीने का निवेश कितने लाख बन जाएगा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
