नई दिल्ली। भारत सरकार बेटियों के लिए एक बचत स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना के नाम से चलाती है। इस स्कीम में इस वक्त देश में सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम का हर वह व्यक्ति फायदा उठा सकता है, जिसकी बेटी है। लेकिन इस स्कीम का फायदा वही उठा सकते हैं, जिनकी बेटी की उम्र 10 साल से ज्यादा न हो। इस स्कीम का फायदा दो बेटियों के नाम पर उठाया जा सकता है। लेकिन अगर दूसरी बेटी जुड़वां हैं तो बड़ी बेटी और दोनों जुड़वां बेटियों के नाम पर भी यह खाता खोला जा सकता है। इस स्कीम में पैसा जमा करने पर भी भारी राहत है। जहां आप सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम 250 रुपये से खाता खोल सकते हैं, वहीं हर साल इसे चालू रखने के लिए न्यूनतम 250 रुपये जमा करना जरूरी है।

लीजिए जमा और मैच्योरिटी की पूरी जानकारी
ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटी के नाम यह खाता खुले और उसे स्कीम पूरी होने पर लाखों रुपये मिले तो इस स्कीम की यहां पर पूरी जानकारी मिलेगी। आमतौर पर लोग समझ नहीं पाते हैं कि कितना पैसा जमा करेंगे तो बेटी को सुकन्या समृद्धि योजना का खाता पूरा होने पर कितना पैसा मिलेगा। अगर आप को इस बात की जानकारी करना है, तो यहां दी गई टेबल से इस विषय में पूरी जानकारी ले सकते हैं। आइये जानते हैं कि कैसे 1000 रुपये महीने का निवेश बेटी को लाखों रुपये दिला सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरें
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसजे) का खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक की शाखा में खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत 2015 में हुई थी। इस समय सुकन्या समृद्धि योजना में 7.6 फीसदी ब्याज दिया रहा है।
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खोलने का तरीका
सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खोलने के लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक फार्म भरना पड़ता है। इस फार्म के साथ आपको बेटी की उम्र का प्रमाण देना होता है। इसके लिए बर्थ सार्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए चाहिए निम्न दस्तावेज
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए अभिभावक को अपनी पहचान के दस्तावेज देने पड़ते हैं। इन दस्तावेजों में पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से कोई भी दस्तावेज देना पड़ता है। इसके अलावा अभिभावक को पते के प्रमाण के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बिजली बिल या राशन कार्ड जैसे दस्तावेज देने पड़ते हैं। इसके बाद न्यूनतम 250 रुपये या अगर चाहें तो ज्यादा राशि जमा कर खाता शुरू कराया जा सकता है। बैंक या पोस्ट ऑफिस आपकी तरफ से दिए दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करने के बाद सुकन्या समृद्धि योजना का खोल देते हैं। इसके बाद आपको एक पासबुक दी जाएगी, जिसमें जमा का पूरा विवरण के अलावा खाता कब खुला इसकी भी जानकारी होगी। जब आपकी बेटी के 21 साल की होगी, तो उसके बाद यह खाता अपने आप बंद हो जाएगा, और जो पैसा इसमें होगा वह बेटी के नाम कर दिया जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी खात बातें
-सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी के 18 साल की होने पर उच्च शिक्षा के लिए 50 फीसदी तक पैसा निकाला जा सकता है।
-सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट न्यूनतम 250 रुपये से खुलता है। लेकिन सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में 1 वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक ही जमा किया जा सकता है।
-सुकन्या समृद्धि योजना में अगर आपने एक से ज्यादा बेटियों के नाम पर खाता खोला है, तो सभी खातों में मिलाकर आप हर साल केवल अधिकतम 1.50 लाख रुपये ही जमा कर सकते हैं। इससे ज्यादा जमा नहीं कराया जा सकता है।
जानिए कुछ और खास बातें
-सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दरें बदलती रहती हैं। इस वक्त यानी सितंबर 2020 में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 7.6 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।
-सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश पर इनकम टैक्स की छूट मिलती है। यह छूट आयकर के सेक्शन 80सी के तहत मिलती है।
-सुकन्या समृद्धि योजना खाते को एक बैंक से दूसरे में और एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में शिफ्ट कराया जा सकता है। यही नहीं, सुकन्या समृद्धि योजना खाते को बैंक से पोस्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस से बैंक में भी बदला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना को शिफ्ट कराने पर कोई भी फीस नहीं लगती है।
-सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट को 5 साल के बाद बंद कराया जा सकता है। लेकिन आप अगर ऐसा करना चाहते हैं यह निम्न परिस्थितियों में ही हो सकता है। जैसे कोई खतरनाक बीमारी होने पर या ऐसी की अन्य कोई समस्या होने पर सुकन्या समृद्धि योजना को बीच में बंद कराना संभव है।
अब जानिए हर महीने निवेश के हिसाब से बेटी को कितने लाख रुपये मिलेगा
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 1000 रुपये यानी साल में 12000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा
ये है हिसाब
-साल में जमा 12000 रुपये
-कुल जमा होगा 1.80 लाख रुपये
-कुल ब्याज मिलेगा करीब 3.29 लाख रुपये
-कुल मिलाकर स्कीम पूरी होने पर मिलेगा 5.09 लाख रुपये
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 2000 रुपये यानी साल में 24000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा
ये है हिसाब
-साल में जमा 24000 रुपये
-कुल जमा होगा 3.60 लाख रुपये
-कुल ब्याज मिलेगा करीब 6.58 लाख रुपये
-कुल मिलाकर स्कीम पूरी होने पर मिलेगा 10.18 लाख रुपये
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 3000 रुपये यानी साल में 36000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा
ये है हिसाब
-साल में जमा 36000 रुपये
-कुल जमा होगा 5.40 लाख रुपये
-कुल ब्याज मिलेगा करीब 9.87 लाख रुपये
-कुल मिलाकर स्कीम पूरी होने पर मिलेगा 15.27 लाख रुपये
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 4000 रुपये यानी साल में 48000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा
ये है हिसाब
-साल में जमा 48000 रुपये
-कुल जमा होगा 7.20 लाख रुपये
-कुल ब्याज मिलेगा करीब 13.16 लाख रुपये
-कुल मिलाकर स्कीम पूरी होने पर मिलेगा 20.37 लाख रुपये
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 5000 रुपये यानी साल में 60000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा
ये है हिसाब
-साल में जमा 60000 रुपये
-कुल जमा होगा 9.00 लाख रुपये
-कुल ब्याज मिलेगा करीब 16.46 लाख रुपये
-कुल मिलाकर स्कीम पूरी होने पर मिलेगा 25.46 लाख रुपये
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 6000 रुपये यानी साल में 72000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा
ये है हिसाब
-साल में जमा 72000 रुपये
-कुल जमा होगा 10.80 लाख रुपये
-कुल ब्याज मिलेगा करीब 19.75 लाख रुपये
-कुल मिलाकर स्कीम पूरी होने पर मिलेगा 30.55 लाख रुपये
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 7000 रुपये यानी साल में 84000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा
ये है हिसाब
-साल में जमा 84000 रुपये
-कुल जमा होगा 12.60 लाख रुपये
-कुल ब्याज मिलेगा करीब 23.04 लाख रुपये
-कुल मिलाकर स्कीम पूरी होने पर मिलेगा 35.64 लाख रुपये
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 8000 रुपये यानी साल में 96000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा
ये है हिसाब
-साल में जमा 96000 रुपये
-कुल जमा होगा 14.40 लाख रुपये
-कुल ब्याज मिलेगा करीब 26.33 लाख रुपये
-कुल मिलाकर स्कीम पूरी होने पर मिलेगा 40.73 लाख रुपये
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 9000 रुपये यानी साल में 108000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा
ये है हिसाब
-साल में जमा 1.08 लाख रुपये
-कुल जमा होगा 16.20 लाख रुपये
-कुल ब्याज मिलेगा करीब 29.63 लाख रुपये
-कुल मिलाकर स्कीम पूरी होने पर मिलेगा 45.83 लाख रुपये
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 10000 रुपये यानी साल में 120000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा
ये है हिसाब
-साल में जमा 1.20 लाख रुपये
-कुल जमा होगा 18.00 लाख रुपये
-कुल ब्याज मिलेगा करीब 32.92 लाख रुपये
-कुल मिलाकर स्कीम पूरी होने पर मिलेगा 50.92 लाख रुपये
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 11000 रुपये यानी साल में 132000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा
ये है हिसाब
-साल में जमा 1.32 लाख रुपये
-कुल जमा होगा 19.80 लाख रुपये
-कुल ब्याज मिलेगा करीब 36.21 लाख रुपये
-कुल मिलाकर स्कीम पूरी होने पर मिलेगा 56.01 लाख रुपये
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 12500 रुपये यानी साल में 150000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा
ये है हिसाब
-साल में जमा 1.50 लाख रुपये
-कुल जमा होगा 22.50 लाख रुपये
-कुल ब्याज मिलेगा करीब 41.15 लाख रुपये
-कुल मिलाकर स्कीम पूरी होने पर मिलेगा 63.65 लाख रुपये
More From GoodReturns

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस



Click it and Unblock the Notifications