MP: प्रदेश के युवाओं के लिए राज्य सरकार मध्य प्रदेश मुख्य मंत्री उद्यम क्रांति योजना चला रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के 45 साल से कम आयु के युवा को नए उद्यम को स्थापित करने के लिए बैंक लोन प्रदान किया जाएगा। आज हम आपको इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया बताने जा रहे है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
प्रदेश के सभी युवा इस योजना में आवेदन के लिए पात्र है। इस योजना के तहत राज्य सरकार युवाओं को नए उद्यम स्थापित करने किया लोन मुहैया करवाती है। इसके योजना के तहत उद्योग स्थापित करने के लिए 1 लाख रु से 50 लाख रु तक का लोन प्रदान किया जायेगा।

सेवा सर्विस को शुरू करने के लिए 1 लाख रु से 25 लाख रु का लोन प्रदान किया जाएगा। वही, लिए गए लोन पर 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी भी सरकार की तरफ से दी जाएगी।
राज्य के मूल निवासी इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है। मिनिमम 8वीं पास व्यक्ति इस योजना में आवेदन कर सकता है। वही, आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रु से अधिक नहीं होनी चाहिए। 18 से 45 वर्ष के बीच के ऐसे व्यक्ति जो नए उद्योग स्थापित करना चाहते है वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य मंत्री उद्यम क्रांति योजना में आवेदन के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि डाक्यूमेंट की जरूरत होगी।
अगर आपके पास सभी डाक्यूमेंट मौजूद है तो फिर इस योजना में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको आवेदन करें का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन को आपको सिलेक्ट करना है।
इसके बाद आपको क्रिएट न्यू प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा। इस फॉर्म में आपको पूछी गई पूछी गई सही जानकारियों को दर्ज करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल बनाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
जब प्रोफाइल बन जाती हैं। इसके बाद लॉगिन करना है। इसके बाद आपको इस मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
इस फॉर्म में आपको सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा। इसके साथ ही जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म सब्मिट कर देना है। इस तरह आप मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana में आसानी से कर सकते है आवेदन, जानिए प्रक्रिया
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
