MP: प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना चला रही है। सरकार इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को नया बिजनेस शुरू करने के लिए कम ब्याज दरों में लोन उपलब्ध करा रही है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

सरकार की इस योजना के तहत एसटी वर्ग के लोगों को कम ब्याज दर में लोन मिलेगा। इसके जरिए लोन प्राप्त कर लाभार्थी काफी आसानी से अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत सरकार बैंक से टर्म तथा वर्किंग कैपिटल लोन पर 5 फीसदी वार्षिक की दर से अधिकतम 7 वर्षों के लिए नियमित ऋण भुगतान की शर्त पर अनुदान दिया जाएगा।
अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति इस योजना के जरिए अपना नया कारोबार को शुरू करने के लिए अधिकतम 50 लाख रु तक का लोन कम ब्याज दर पर प्राप्त कर सकता है। इसका लाभ केवल मध्य प्रदेश का मूल निवासी ले सकता है।
इस योजना में एसटी वर्ग के लोग आवेदन कर सकते है साथ ही इस योजना में। पात्र होने के लिए आवेदक का प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है साथ ही आवेदन का 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना में आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र, शादी प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, समग्र आईडी, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, किरायानामा, ईमेल आईडी, प्रोजेक्ट का कोटेशन, आवेदक का आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि डाक्यूमेंट की जरूरत होगी।
अगर आपके पास यह सभी दस्तावेज मौजूद है तो फिर इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आपको होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रोफाइल बनाएं वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
इसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा। जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना है। इसके बाद पर क्लिक करना है। इसके बाद फिर आपको प्रोफाइल बनायें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर लॉगिन करें।
इसके बाद आपको केवाईसी कर लेना है केवाईसी करने के बाद लोन के लिए आवेदन करें वाले विकल्प पर क्लिक करना है। नए पेज में आपको दिखाई दे रहे लोन के लिए नवीन आवेदन करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको यह पूछी जानकारियों को भरना है और सहमति के लिए एक चेक बॉक्स पर क्लिक करने के बाद सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अगले पेज में आपको योजना का नाम और बैंक की जानकारी को भरना होगा इसके बाद आपको सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। अगले पेज में जानकारी को चेक करके सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। इसके बाद आपको निर्धारित शुल्क का भुगतान करना हैं। इसके बाद आपको आखिरी में इसको सबमिट कर लेना है। इस प्रकार आप बेहद आसनी से इस योजना में आवेदन कर सकते है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
