देश की सबसे बड़ी टू व्हीलर निर्माता हीरो मोटकॉर्प ने अपनी नई बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाली बाइक हीरो एचएफ डीलक्स लॉन्च कर दी है।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टू व्हीलर निर्माता हीरो मोटकॉर्प ने अपनी नई बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाली बाइक हीरो एचएफ डीलक्स लॉन्च कर दी है। मालूम हो कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत 55,925 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने बाइक के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इससे पहले कंपनी बीएस6 उत्सर्जन मानक की स्प्लेंडर आईस्मार्ट पेश कर चुकी है। हीरो मोटोकॉर्प बीएस6 वाहनों के अपने पोर्टफोलियो का तेजी से विस्तार कर रही है। हीरो ने कहा है कि जल्द ही कंपनी के अन्य गाड़ियां भी बीएस6 उत्सर्जन मानकों के मुताबिक लॉन्च की जाएगी। झटका: नए साल में महंगा हुआ रसोईं गैस सिलेंडर ये भी पढ़ें

बाइक की एक्सशोरूम कीमत 55,925 रुपये
जानकारी दें कि ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मौजूद है। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प की यह बाइक दो अलग-अलग कीमत में उपलब्ध है। सेल्फ स्टार्ट एलॉय व्हील वेरिएंट एचएफ डीलक्स बीएसवीआई मोटरसाइकिल की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 55,925 रुपये है। वहीं, सेल्फ स्टार्ट एलॉय व्हील आई3एस वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 57,250 रुपये है। बता दें कि इससे पहले हीरो ने अपने स्पलेंडर आईस्मार्ट को नए बीएस-6 इंजन के साथ लांच किया था। ये कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली देश की पहली बीएस-6 मोटरसाइकिल थी।
ज्यादा माइलेज देगी एचएफ डीलक्स बीएसवीआई
- हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि नए इंजन अपडेट के साथ ही एचएफ डीलक्स का माइलेज भी बढ़ जाएगा।
- ये बाइक पिछले मॉडल के मुकाबले 9 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देगी।
- इसके अलावा बाइक की राइडिंग परफॉर्मेंस भी पहले से बेहतर होगी।
जानिए हीरो एचएफ डीलक्स बीएसवीआई की खासियत
- हीरो मोटोकॉर्प ने इस बाइक को दो अलग-अलग वेरिएंट में लांच किया है।
- इसमें सेल्फ स्टार्ट एलॉय व्हील और सेल्फ स्टार्ट एलॉय व्हील i3S वेरिएंट है।
- बता दें कि देश की पहली 100सीसी क्षमता की बीएसवीआई मोटरसाइकिल है।
- वहीं इसमें Xsens टेक्नोलॉजी और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है।
- इसके i3S वेरिएंट की कीमत 57,250 रुपये तय की गई है।
- बता दें कि नई एचएफ डीलक्स को कंपनी ने राजस्थान के जयपुर स्थित प्लांट में तैयार किया है। इसमें कंपनी ने 100सीसी की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है।
- ये इंजन 8 पीएस की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- इंजन अपडेट के अलावा इस बाइक में अन्य कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
IRCTC का सस्ता टूर पैकेज, मात्र 7560 रुपए में घूमें दक्षिण भारत ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
