नए साल के पहले दिन ही महंगाई की दोहरी मार, रेल टिकट के साथ ही एलपीजी भी महंगा हुआ। रसोई गैस सिलेंडर फिर महंगा हो गया है।
नई दिल्ली: नए साल के पहले दिन ही महंगाई की दोहरी मार, रेल टिकट के साथ ही एलपीजी भी महंगा हुआ। रसोई गैस सिलेंडर फिर महंगा हो गया है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला घरेलु रसोई गैस सिलेंडर बुधवार यानि कि साल 2020 के पहले दिन से 19 रुपए मंहगा हो गया। जानकारी दें कि लगातार पांचवे महीने रसोईं गैस सिलेंडर के बाजार भाव में बढ़ोतरी हुई है।अलर्ट: तुरंत कराएं गैस कनेक्शन को आधार से लिंक, ये है तरीका ये भी पढ़ें

इतने पैसे गैस चुकाने होंगे सिलिंडर के लिए
आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 714.00 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 747 रुपये है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 684.50 और 734.00 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1241 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1308 रुपये, मुंबई में 1190 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1363 रुपये हो गया है।
सिलेंडर दाम
14.2 किलो - 749.00 रुपये
19 किलो - 1325.00 रुपये
05 किलो - 276.00 रुपये
पिछले माह इतनी थी कीमत
वहीं दिसंबर में दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 695.00 रुपये चुकाने पड़ते थे। कोलकाता में इसका दाम 725.50 रुपये था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 665.00 और 714.00 रुपये था।
मोदी सरकार ने पिछले साल दिया था तोहफा
गौरतलब है कि पिछले साल नए साल के मौके पर मोदी सरकार ने एलपीजी सिलिंडर के दाम में भारी कटौती कर देशवासियों को तोहफा दिया था। तब गैर-सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत में 120.50 रुपये की कटौती की गई थी। इससे घरेलू रसोईं गैस सिलेंडर 724 रुपये का और कमर्शियल सिलेंडर 1286.50 रुपये का हो गया था।
बढ़ गया ट्रेनों का किराया
नए साल के पहले दिन यानि आज से ट्रेनों का किराया भी बढ़ गया है। इससे अब रेल यात्रियों को जेबें ढीली करनी पड़ेंगी। रेलवे ने यात्रियों पर दूरी के किराये में पैसे के हिसाब से किराया बढ़ाया है। रेलवे में 80 फीसदी आरक्षित टिकट ऑनलाइन होते हैं। ऐसे में ऑनलाइन टिकट कराने वाले यात्रियों पर दोहरी मार पड़ेगी। दरअसल, ऑनलाइन में रेलवे पांच के गुणांक में पैसे वसूलता है। ऐसे में किसी यात्री को 327 रुपये देने होंगे तो उसे 330 रुपये किराया लगेगा। दूरी के हिसाब से बढ़ा किराया देने वाले यात्रियों को टिकट काउंटर पर थोड़ी राहत तो मिल जाएगी लेकिन ऑनलाइन टिकट कराने वाले यात्रियों को भारी चपत लगेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
