नए साल में धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर घूमने का मन बना रहे है तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: नए साल में धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर घूमने का मन बना रहे है तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अब यात्रियों को दक्षिण भारत के धार्मिक और पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराएगा। 26 जनवरी से दो फरवरी तक तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम आदि मंदिरों की हवाई यात्रा कर आठ दिनों के लिए यहां भ्रमण कर सकते हैं। न्यू इयर पर भी आईआरसीटीसी शानदार पैकेज लेकर आया है। झटका: नए साल में महंगा हुआ रसोईं गैस सिलेंडर ये भी पढ़ें

टूर में इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका
यह टूर 7 रातों और 8 दिनों का है और यह तीन जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक चलेगा। इस टूर पैकेज के तहत आप दक्षिण भारत के कई प्रमुख मंदिरों जैसे त्रिची श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम पद्मनाभस्वामी मंदिर, महाबलिपुरम और कांचीपुरम कामाक्षी मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।
जानिए क्या है टूर की कीमत
आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस टूर पर आपको प्रति व्यक्ति स्लीपर कोच के लिए 7,560 रुपए और एसी थ्री टियर कोच के लिए 9,240 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि सरकारी कर्मचारी एलटीसी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक पर्यटक सिकंदराबाद, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोले, नेल्लौर और रेनिगुंटा में इस ट्रेन में सवार हो सकते हैं।
जल्द ही अंडमान व कोलकाता की सैर
वहीं आईआरसीटीसी ने मार्च में अंडमान और कोलकाता स्थित काली मंदिर आदि की सैर कराने के लिए 1 से 6 मार्च तक 6 रात और 5 रात का एयर टूर पैकेज तैयार किया है। टिकटों की बुकिंग शुरू है। फ्लाइट से लखनऊ से कोलकाता तथा कोलकाता से पोर्टब्लेयर तक आने-जाने की व्यवस्था रहेगी। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 50,200 रुपये तथा 3 व्यक्तियों को एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 48700 रुपये निर्धारित है।
गोवा की सैर का भी जल्द मिलेगा मौका
दूसरी ओर बता दें कि गोवा की सैर के लिए भी 25 से 28 जनवरी तक 4 दिन और 3 रात का एयर टूर पैकेज तैयार किया गया है। फ्लाइट से लखनऊ से गोवा आने और जाने की व्यवस्था रहेगी। स्थानीय भ्रमण एसी बसों से होगी। तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था रहेगी। टिकटों की बुकिंग शुरू है। 2 व्यक्तियों को एक साथ ठहरने के लिए प्रति व्यक्ति 26100 तथा तीन व्यक्ति के एक साथ ठहरने के लिए प्रति व्यक्ति 24,900 रुपये देना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
