कोरोना के कारण ऑटो सेक्टर पर काफी बुरा असर पड़ा है। ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह का ऑफर दे रही हैं।
नई दिल्ली: कोरोना के कारण ऑटो सेक्टर पर काफी बुरा असर पड़ा है। ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह का ऑफर दे रही हैं। इसी कड़ी में फोर्ड इंडिया ने अपनी गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए खास स्कीम लॉन्च की है। फोर्ड इंडिया कार ग्राहकों के लिए 6 माह ईएमआई स्किप प्लान लेकर आई है। अचानक बढ़ी पुरानी कारों की बिक्री, जानिए क्या है वजह ये भी पढ़ें

इसमें ग्राहक को 60 माह की फाइनेंस स्कीम की पेशकश की जा रही है। अगर कोई इसका चुनाव करता है तो वह 6 माह ईएमआई स्किप लन के लिए भी योग्य होगा। 6 माह ईएमआई स्किप प्लान में लोन पर फोर्ड कार लेने वाले ग्राहक के पास अपनी ईएमआई 7वें माह से शुरू करने का विकल्प है। अगर कोई ग्राहक लोन को तय अवधि से पहले चुकाकर खत्म करना चाहता है तो उसे एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।
फोर्ड ग्राहकों को मिलेगा स्टेप अप ईएमआई प्लान भी
बता दें कि कंपनी का कहना है कि अगर ग्राहक उल्लिखित टर्म्स एंड कंडीशंस पर फोर्ड इकोस्पोर्ट खरीदता है तो ब्याज दर 8.99 फीसदी रहेगी। वहीं फोर्ड एस्पायर, फिगो या फ्रीस्टाइल समान स्कीम पर खरीदने पर ब्याज दर 9.50 फीसदी होगी। फोर्ड ग्राहकों के लिए स्टेप अप ईएमआई प्लान भी लेकर आई है। इसमें किस्तों पर कार लेने वाला ग्राहक चाहे तो पहले कम ईएमआई से शुरुआत कर सकता है और बाद में धीरे-धीरे ईएमआई का अमाउंट बढ़ा सकता है। यह प्लान भी केवल 5 साल अवधि वाले लोन पर मान्य है। इस प्लान के साथ फोर्ड इकोस्पोर्ट लेने वाले ग्राहकों के लिए ईएमआई 1727 रुपये प्रतिमाह/लाख से शुरू होगी। फोर्ड एस्पायर, फिगो या फ्रीस्टाइल के मामले में ईएमआई 1777 प्रतिमाह/लाख से शुरू होगी। स्टेप अप ईएमआई प्लान में इकोस्पोर्ट के लिए ब्याज दर 8.99 फीसदी सालाना और अन्य कारों के लिए 10.15 फीसदी सालाना होगी। लोन अप्रूव करने वाले वित्तीय संस्थान दूसरे साल से ग्राहक से 10 फीसदी उच्च ईएमआई का भुगतान चाहेंगे।
स्कीम्स का 31 जुलाई तक ले सकते फायदा
अगर आप भी फोर्ड की कार खरीदना चाहते है तो बता दें कि फोर्ड की ये स्कीम्स 31 जुलाई 2020 से पहले बुक कराई गई कारों के लिए ही मान्य हैं। फोर्ड एंडेवर पर ये स्कीम्स लागू नहीं हैं। इसके अलावा फोर्ड ने अपनी इकोस्पोर्ट का नया टाइटेनियम एटी वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया है। यह पेट्रोल इंजन के साथ है। इसके अलावा फोर्ड ने अपनी इकोस्पोर्ट का नया टाइटेनियम एटी वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया है। यह पेट्रोल इंजन के साथ है। वहीं इस वेरिएंट की कीमत 10.66 लाख रुपये है। यह इसके मैनुअल वर्जन से 90000 रुपये अधिक है।
बिना डाउन पेमेंट घर ले जाएं कार, 6 महीने तक नहीं देनी होगी ईएमआई
भारतीय कंपनी टाटा मोटर्स लॉकडाउन के बाद अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कई शानदार ऑफर्स कस्टमर्स को दे रही है। टाटा मोटर्स ने छह महीने के ईएमआई हॉलिडे स्कीम लॉन्च की। इस स्कीम का लाभ कुछ चुनिंदा मॉडल टियागो, नेक्सॉन और अल्ट्रोज़ पर मिल रहा है। इसके तहत कस्टमर को 6 महीने तक कोई ईएमआई नहीं देनी होगी। बता दें कि इससे पहले टाटा ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार टियागो पर 6 महीने तक लगातार 5000 रुपये ईएमआई देने की स्कीम पेश की थी। टाटा मोटर्स ने कार खरीद पर छह महीने तक ईएमआई हॉलिडे, 5 साल की लोन अवधि, जीरो डाउन पेमेंट और कार की ऑन-रोड कीमत की 100 फीसदी फाइनेंसिंग शामिल है। पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
