नयी दिल्ली। इस समय पेट्रोल और डीजल के ऊंचे दाम आम जनता को खूब परेशान कर रहे हैं। विपक्ष केंद्र सरकार को इस मामले पर लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है। यहां तक कि खुद केंद्र सरकार में ईंधन के बढ़े हुए दामों को लेकर चिंता दिखने लगी है। इस बीच पेट्रोल और डीजल का एक नया विकल्प सामने आया है। ये है सीएनजी। सीएनजी कोई नया विकल्प तो नहीं है, मगर इसे प्राप्त करने का एक नया जरिया सामने रखा गया है और वो है गाय का गोबर। ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच देश के राष्ट्रीय गाय आयोग ने भारत में लोगों को सस्ता ईंधन दिलाने के लिए गोबर से बनी प्राकृतिक गैस (सीएनजी) का उपयोग करने का सुझाव दिया है।
क्या है राष्ट्रीय गाय आयोग का सुझाव
राष्ट्रीय गाय आयोग ने सुझाव दिया है कि गाय के गोबर से बनी सीएनजी से सस्ता ईंधन मिल सकता है। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एक डॉक्यूमेंट अपलोड किया है, जिसमें ये सुझाव दिया है। राष्ट्रीय कामधेनुयोग या आरकेए (राष्ट्रीय गाय आयोग) ने "गौ उद्यमिता" को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रस्ताव रखे हैं। अपनी पहल के तहत आयोग ने गाय पर्यटन के अलावा वाहनों के लिए गाय के गोबर से बनी सीएनजी के पंपों का भी प्रस्ताव रखा है।
प्राचीन ज्ञान के साथ नयी तकनीक
बता दें कि वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार गाय उद्यमिता के नजरिये पर आरकेए के कई वेबिनारों में चर्चा की गयी है। दुनिया भर के कई उद्यमियों ने इन सदाबहार संभावनाओं को तलाशना शुरू कर दिया है। ये प्राचीन ज्ञान के साथ नयी तकनीक है। बायोगैस का उपयोग ईंधन के रूप में लंबे समय से किया जा रहा है। उन्हें सिलेंडर में भरा जाता है और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे होगा गैस का इस्तेमाल
आरकेए का दावा है कि गोबर से ऊर्जा का उपयोग ट्रांसपोर्ट में भी किया जा सकता है। बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन करके सीएनजी पंप स्थापित किए जा सकते हैं। इससे भारत में परिवहन उद्योग को सस्ती और आसानी से उपलब्ध होने वाली ऊर्जा उपलब्ध होगी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी हैं। वहीं भारत के अन्य हिस्सों, जैसे कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में कीमतें पहले ही 100 रु से अधिक हो गई हैं।
हो सकता है तगड़ा मुनाफा
आरकेए केंद्र सरकार के पशुपालन विभाग के अंतर्गत आता है। इसने दावा किया कि गाय के गोबर से भारी मुनाफा हो सकता है और कारोबार के शानदार अवसर मिल सकते हैं। गाय पर्यटन के तहत आयोग ने स्वास्थ्य लाभ के लिए "काउ हगिंग" का आइडिया सामने रखा है। आरके के अनुसार भारत में 'गाय पर्यटन' की अवधारणा को गति मिलती दिख रही है।
विदेशी लोग हो रहे आकर्षित
आरकेए के अनुसार राजस्थान में, गोबर से बनी दीवारों और फर्श वाले गेस्ट हाउस हैं। वहां केवल ऑर्गेनिक फूड परोसे जाते हैं। ऐसे स्पॉट विदेशियों को आकर्षित कर रहे हैं। आरके के मुताबिक इस सेगमेंट में ढेर सारे रचनात्मक कारोबारी आइडिया हो सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications