नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने टैक्सपेयर्स को बड़ा मौका दिया है। सीबीडीटी ने कहा है कि जिन लोगों ने पिछले 5 सालों से इलेक्ट्रॉनिक रूप से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है, लेकिन अभी तक उसका वेरिफिकेशन नहीं किया है। उन्हें एक अवसर दिया जा रहा है। टैक्स पेयर्स इलेक्ट्रॉनिक फिजिकल तौर पर अपने हस्ताक्षर की कॉपी इनकम टैक्स को भेज कर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने जारी किया सर्कुलर
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा है कि जिन टैक्सपेयर्स ने साल 2015-16 से 2019-20 तक इलेक्ट्रॉनिक रूप से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है और अभी तक उसका वेरिफिकेशन नहीं किया है। अब वह लोग हस्ताक्षर करके इनकम टैक्स विभाग को हार्ड कॉपी यानी उसकी प्रिंटिड कॉपी भेज सकते हैं। वहीं अगर लोग चाहें तो किसी 5 इलेक्टॉनिक मैथेड (विधि) से वेरिफाई भी कर सकते हैं।
वेरिफिकेशन के बाद ही आईटीआर होता है प्रोसेस
दरअसल इलेक्टॉनिक रूप से जब रिटर्न फाइल करते हैं तो उसमें हस्ताक्षर नहीं होते हैं। लिहाजा टैक्सपेयर्स को किसी अन्य तरीके से वेरिफिकेशन करना जरूरी होता है। ताकि ये पता चले कि जो आपने जानकारी दी है वो सही है। एक बार वेरिफिकेशन होने के बाद ही रिटर्न क्लेम के लिए प्रॉसेस किया जाता है।
ये है सर्कुलर
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अपने सर्कुलर में कहा है कि अधूरे रिटर्न फॉर्म्स को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से वेरिफाई किया जा सकता है। इसके लिए आधार लिंक्ड मोबाइल फोन पर पासवर्ड लेकर, नेट बैंकिंग या बैंक अकाउंट नंबर के जरिए टैक्स डिपार्टमेंट की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर लॉग इन करके डीमैट नंबर के जरिए या फिर एटीएम द्वारा कैश डिस्पेंसर्स की मदद से इसे वेरिफाई किया जा सकता है।
वैसे मिलता है 4 माह का समय
टैक्स पेयर्स को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रिटर्न फाइल करने पर 4 महीने का समय दिया जाता है। इस दौरान वह अपना आईटीआर वेरिफाई कर सकते हैं। अगर वेरिफाई नहीं किया तो कानून यह कहता है कि अथॉरिटी के टैक्सपेयर्स के खिलाफ दायित्व पूरा नहीं करने के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। सीबीडीटी ने कहा कि अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। कुछ मामलों में टैक्सपेयर्स की वजह से वेरिफकेशन प्रॉसेस में देरी की गई है। इस तरह को रिटर्न्स को वेरिफाई करने और ऐसे रिटर्न्स को रेगुलराइज करने के लिए एक बार फिर से मौका दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
