Navin Fluorine के शेयरों में 6 अगस्त को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दोपहर 12:30 बजे तक कंपनी का शेयर 11.54% की छलांग लगाकर 8,488 रुपये पर पहुंच गया, जो इसका नया ऑल-टाइम हाई है। इस तेज उछाल की सबसे बड़ी वजह जून तिमाही के शानदार नतीजे रहे। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 107.6% बढ़कर 243.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी के ऑपरेशंस से रेवेन्यू में भी मजबूत बढ़त देखने को मिली। जून तिमाही में Revenue 44.1% बढ़कर 1,045.1 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA 72.7% की बढ़ोतरी के साथ 357 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। EBITDA Margin भी पिछले साल के 28.5% से बढ़कर 34.2% हो गया। कंपनी के मुताबिक, बेहतर वॉल्यूम, मजबूत रियलाइजेशन और सभी बिजनेस सेगमेंट्स में अच्छी ग्रोथ की वजह से जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे।
कंपनी के बोर्ड ने 90 करोड़ रुपये के Capital Expenditure (Capex) को मंजूरी दी है। यह निवेश कंपनी की सूरत फैसिलिटी में किया जाएगा। इस निवेश का उद्देश्य लेबोरेट्री-स्टेज प्रोडक्ट्स को कमर्शियल क्वालिफिकेशन के लिए तैयार करना और उनकी प्रोडक्शन क्षमता को मजबूत करना है। कंपनी का मानना है कि इस विस्तार से Specialized Fluorochemicals सेगमेंट में उसकी मौजूदगी और प्रतिस्पर्धी क्षमता दोनों मजबूत होंगी, जिससे भविष्य में ग्रोथ को भी गति मिलने की उम्मीद है।
कंपनी ने बताया कि उसके हाई परफॉर्मेंस प्रोडक्ट्स (HPP) बिजनेस को मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ और बेहतर रियलाइजेशन का लाभ मिला है। इसके अलावा, हाइड्रोफ्लोरोकार्बन (HFC) सेगमेंट में अनुकूल प्राइसिंग माहौल ने भी प्रदर्शन को मजबूती दी।
कंपनी अपनी मार्च में शुरू हुई एसिड हाइड्रोफ्लोरिक (AHF) फैसिलिटी का विस्तार कर रही है। वहीं, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही तक R32 के लिए अतिरिक्त HFC क्षमता बढ़ाकर 15,000 टन प्रति वर्ष करने की योजना है। कंपनी का मानना है कि इन विस्तार योजनाओं से आने वाले समय में उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और ग्रोथ को नई रफ्तार मिलेगी।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
