रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। लाखों की बुलेट को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है।
नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। लाखों की बुलेट को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। जी हां देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की शाही सवारी बुलेट का दीवाना तकरीबन हर कोई है। लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण कई बार लोग इस बाइक को खरीद नहीं पाते हैं।

50 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदें बुलेट
लेकिन आज हम अपनी खबर के जरिए आपको सस्ते में बुलेट खरीदने के बारे में बताएंगे जिससे आपका शौक पूरा हो जाएगा। सेकेंड हैंड बाइक बेचने वाले कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जहां आप सस्ती कीमत में बुलेट खरीद सकते हैं। ड्रूम की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 50 हजार रुपये से भी नीचे के रेंज में रॉयल एनफील्ड की बुलेट मिल रही है।
40000 रुपए में खरीदें रॉयल एनफील्ड बुलेट एलेक्ट्रा
आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड की शानदार बाइक बुलेट एलेक्ट्रा कंपनी की तरफ से बेची जाने वाली बेस्ट सेलिंग बाइक है। जानकारी दें कि बाइक Droom वेबसाइट पर ये बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये बाइक 350 सीसी की 2007 मॉडल, जो कि 48, 000 किलोमीटर तक चल चुकी है, वहीं बाइक की कीमत 40,000 रुपये है। आपको ये बाइक गुड़गांव में मिलेगी। बता दें कि ये बुलेट फर्स्ट ओनर द्वारा बेची जा रही है। वेबसाइट पर ये बुलेट ग्रे कलर में मिल रही है।
सस्ते में खरीदें थंडरबर्ड 350 सीसी
रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड 350 सीसी, जो कि 2005 मॉडल की है। ये बाइक 49,463 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 33,500 हजार में मिलेगी। आपको ये बाइक दिल्ली में मिलेगी। बता दें कि ये बुलेट फर्स्ट ओनर द्वारा बेची जा रही है। ये बुलेट रेड कलर में मिल रही है। वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी थंडरबर्ड बाइक 350 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
दस्तावेज और बाइक कंडीशन को बिलकुल न करें अनदेखी
मशहूर वेबसाइट जिसका नाम Droom है, वहां पर आधे से भी कम कीमत में रॉयल एनफील्ड की शानदार बुलेट बिक रही हैं। अच्छी बात ये है कि यहां से आप घर बैठे आनलाइन बुलेट खरीद सकते है। बता दें कि यहां पर जो भी बुलेट के बारे में बातें बताई गई हैं वो Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। ध्यान दें कि ये सभी बाइक्स दिल्ली के साथ ही साथ दूसरे शहर में भी उपलब्ध है। इस बात का भी ख्याल रखें कि पुराने वाहन खरीदने से पहले उनके दस्तावेज और कंडीशन के बारे में पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी होता है।
बुलेट 350 की कीमतों में बढ़ोतरी
रॉयल एनफील्ड ने एक बार फिर इस बाइक की कीमत में इजाफा कर दिया है। रॉयल एनफील्ड ने बुलेट 350 के बीएस6 वेरिएंट को लॉन्च के समय शुरुआती कीमत 1.21 लाख रुपये रखी गयी थी। इस बाइक के लॉन्च से अब तक कंपनी इसमें 9000 रुपये की बढ़ोतरी कर चुकी है। अब रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 बीएस6 की कीमत 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू है। अब कंपनी ने एक बार फिर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की कीमतों में 3,100 रुपये से 3,500 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। पूरी खबर यहां पढें
लॉन्च हुई नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन
रॉयल बाइक बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड अपनी नई बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसे भारत के अलावा यूरोप और यूके में भी उतारा है। कंपनी ने इसकी दिल्ली शोरूम कीमत 2,01,314 लाख रुपये रखी है। पूरी खबर यहां पढ़ें
सेकंड हैंड बुलेट खरीदने वक्त इन बातों का रखें ख्याल
सेकंड हैंड बाइक हो या नई खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना जरूरी होता है। ये जानकरी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। सबसे पहले अपना बजट बना लें कि आपको कितने तक बाइक खरीदना है। उसके बाद किस तरह की बाइक लेना आप पसंद करते हैं। सेकेंड हैंड बाइक को यूज्ड-बाइक ब्रोकर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या फिर मोटरसाइकिल मालिक से डायरेक्ट खरीदा जा सकता है। तीन जगह बाइक रेट्स कम्पेयर कर लें। उसके बाद सबसे जरूरी बात है बाइक के पार्ट्स, तो पहले पार्ट्स की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। वहीं बाइक को खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। बाइक के टायर अवश्य चेक करें कि उसमें कितने पुराने टायर हैं।
इन बातों का रखें खास ख्याल
- आरसी चेक करना बेहद जरुरी
- इंश्योरेंस पेपर जरुर चेक करें
- सेकंड हैंड बाइक खरीदने से पहले टेस्ट राइड करके देखें
- बाइक मालिक से एनओसी अवश्य लें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
