Union Budget 2024: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतिम बजट जारी किया। इस दौरान कुछ लोगों को बजट में फायदा मिला है तो कुछ के हाथ मायूसी लगी है। हालांकि अगर बात की जाए स्टार्टअप सेक्टर के लिए तो उनके लिए यह बजट कुछ हद तक अच्छा साबित हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस बजट के दौरान स्टार्टअप्स के लिए कुछ जरूरी डेडलाइंस को बढ़ा दिया गया है, जिससे फायदा मिल सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस बजट में 31 मार्च 2025 तक कुछ इन्वेस्टमेंट को टैक्स डिडक्शन के अंदर रखा गया है। इन निवेशों के तहत पहले आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 रखी गई थी। आपको बता दें कि अगरआईएफएससी यूनिट की ओर से सॉवरेन वेल्थ या पेंशन फंडकी तरफ से किए गए इन्वेस्टमेंट के अलावा आईएफएससी यूनिट की कुछ आय पर यह टैक्स छूट दी जा रही है।

निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश करते हुए संसद में अपने भाषण के दौरान स्टार्टअप्स की जमकर तारीफ की है। इस दौरान वित्त मंत्री ने स्टार्टअप की सरकार के द्वारा की गई मदद के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप ने रोजगार पैदा करने में एक बड़ा रोल निभाया है। आपको बताते चलें कि इनमें से कुछ स्टार्टअप तो अब जबरदस्त परफॉर्मेंस देने लगे हैं और अपने लिए भी अच्छे खासे पैसे बना रहे हैं। मंत्री ने किसानों के लिए काम करने वाले स्टार्टअप्स को भी जमकर सराहा।
इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले 10 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रदर्शन का जिक्र किया है। एग्रीटेक स्टार्टअप्स के बारे में बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इन स्टार्ट अपने किसने की खूब मदद की है और उनकी टेक्नोलॉजी से खेती को आसान और बेहतर बनाने में काफी ज्यादा मदद मिली है। इसके अलावा किसानों की पहुंच बड़ी मार्केट तक ले जाने में भी यह स्टार्टअप काफी मदद कर रहे हैं और इससे मोदी सरकार के किसानों की आय को बढ़ाने के सपने को और भी तेजी और बल मिल रहा है।
जब बात चल रही थी स्टार्टअप की और युवाओं की तो इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नेस्किल इंडिया मिशन पर भी प्रकाश डाला और बताया कि इसके जरिए करीब 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है। वहीं सरकार ने एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए पिछले 10 साल के अंदर 43 करोड़ लोन दिए हैं, जिसकी कीमत 22.5 लाख करोड़ रुपए के आसपास रही है।
अपने भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने एंटरप्रेन्योर्स को फायदा देने वाली कई स्कीम के बारे में भी बात की और बताया कि इनकी मदद से भारत के युवा एंटरप्रेन्योर्स को काफी सहायता मिली है। वित्त मंत्री ने फंड ऑफ फंड्स, स्टार्टअप इंडिया और स्टार्टअप क्रेडिट गारंटी जैसी स्कीम की मदद से यों को फायदा होने की बात कही है। वित्त मंत्री ने एंटरप्रेन्योरशिप की तरफ बढ़ते हुए और कहा है कि यह आज के रोजगार जाता है।
इसके अलावा महिलाओं को एंटरप्रेन्योरशिप में मदद करने के लिए 30 करोड़ का मुद्रा लोन महिला एंटरप्रेन्योर्स को दिया गया है। इससे वर्किंग वुमेन की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी आई है।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications