Best Performing Startups: भारत में धीरे-धीरे स्टार्टअप की ओर लोगों का ध्यान बढ़ता जा रहा है। हाल में ही भारत में स्टार्टअप्स की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन मार्केट में स्टार्टअप इकोसिस्टम जबरदस्त तरीके से बढ़ और फल फूल रहा है। आजकल लगभग हर कोई अपना स्टार्टअप शुरू करने के बारे में सोच रहा है। अगर आप भी अपना कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, लेकिन सेक्टर के चुनाव को लेकर कन्फ्यूज है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
आज हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन स्टार्टअप सेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने जबरदस्त परफॉर्म किया है और इनमें शुरू किए गए स्टार्टअप लोगों को बेहतर लाभ भी दे रहे हैं। यहां दिए गए विकल्प में से आप अपना फेवरेट ऑप्शन चुन सकते हैं, जिसमें आप स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। ये आंकड़े मीडिया पर मौजूद रिपोर्ट में पता चलते हैं।

इनमें सबसे ज्यादा फाइनेंशियल सर्विस से जुड़े स्टार्टअप प्रदर्शन कर रहे हैं। फाइनेंशियल सर्विस से जुड़े इन स्टार्टअप के सफलता की संख्या काफी ज्यादा है। तो अगर आपको फाइनेंशियल सर्विस से जुड़ी नॉलेज है, तो इससे जुड़ा स्टार्टअप आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। अभी इसका मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, तो यह स्टार्टअप भविष्य में आपको अच्छा खासा फायदा दे सकता है।
मीडिया पर मौजूद रिपोर्ट की जानकारी के मुताबिक रिटेल सेक्टर में भी लगभग 30 स्टार्टअप द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया है। इसे काफी लोगों द्वारा चुना गया है और उनमें से ज्यादातर सफल रहे हैं।
तीसरे नंबर पर जिस सेक्टर के स्टार्टअप सबसे ज्यादा सक्सेसफुल हुए हैं, वह हेल्थ केयर सेक्टर है। बताते चलें की रिपोर्ट के अनुसार हेल्थ केयर सेक्टर के अंतर्गत आने वाले 26 स्टार्टअप्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वैसे भी हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़ा कोई भी बिजनेस, अगर मेहनत और लगन के साथ किया जाए तो बेहतर फायदा मिलता है। इसलिए इस सेक्टर में कोई इनोवेटिव स्टार्टअप क्रांति ला सकता है और आप एक ब्रांड भी बन सकते हैं।
आपको बताते चलें कि सॉफ्टवेयर सर्विस के सेक्टर में शुरू किए गए स्टार्टअप का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है। यह इंडस्ट्री भी काफी लोगों को रोजगार दे रही है और उनके स्टार्टअप्स द्वारा जबरदस्त कमाई भी की जा रही है। तो अगर आपकी पकड़ सॉफ्टवेयर और सर्विसेज पर है तो आप इस सेक्टर में भी अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।
आपको बताते चलें कि स्टार्टअप के सेक्टर में पांचवें नंबर पर ट्रांसपोटेशन और लॉजिस्टिक्स सर्विस आती है। क्योंकि कुछ भी हो एक से दूसरी जगह पर सामान पहुंचाने के लिए, किसी एजेंसी की जरूरत होती है। जो आपका सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में मदद करती है। लॉजिस्टिक्स डिपार्मेंट देश के अंदर तो समान पहुंचना है और ट्रांसपोर्टेशन मुहैया करवाता ही है, इसके साथ यह एक्सपोर्ट और इंपोर्ट को भी मैनेज करता है। लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में इस बार करीब 16 स्टार्टअप्स ने बेहतर प्रदर्शन किया।
इसके अलावा एजुकेशन, मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर, कंज्यूमर गुड्स जैसे कई और सेक्टर में स्टार्टअप में बेहतरीन परफॉर्म किया है। तो अगर आप इनमें से किसी भी सेक्टर में स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो आपके पास ग्रोथ का अच्छा मौका हो सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
