देश की मशहूर बिस्किट निर्माता कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दूसरी तिमाही में 303 करोड़ का मुनाफा हुआ है। ब्रिटानिया के ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं,
नई दिल्ली: देश की मशहूर बिस्किट निर्माता कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दूसरी तिमाही में 303 करोड़ का मुनाफा हुआ है। ब्रिटानिया के ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं, जब हाल ही में कंपनी ने मंदी का हवाला देते हुए बिस्किट के दाम बढ़ाने की बात कही थी। जानकारी दें कि ब्रिटानिया से पहले देश की सबसे बड़ी बिस्किट बनाने वाली कंपनी पारले को भी दूसरी तिमाही में काफी अच्छे मुनाफे हाथ लगी। पारले ग्रुप का नेट प्रॉफिट बीते वित्त वर्ष में 15.2 फीसदी बढ़ा है। दूसरी ओर वहीं इसके रेवेन्यू में भी इजाफा हुआ है। SBI: ऐसे बचत खाते को ऑनलाइन करें दूसरी शाखा में ट्रांसफर ये भी पढ़ें

मुनाफा 16.09 फीसदी बढ़कर 303.03 करोड़ रुपये
जानकारी के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 16.09 फीसदी बढ़कर 303.03 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसका शुद्ध लाभ 261.03 करोड़ रुपये रहा था। वहीं ब्रिटानिया की कुल आय पिछले साल की दूसरी तिमाही की 2,596.11 करोड़ रुपये से 12.22 फीसदी बढ़कर 2,913.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 2,202.68 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 2,454.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इस दौरान ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्ट वरुण बेरी ने कहा ने कहा कि कंपनी के लिए यह लगातार चौथी तिमाही है जब उसने दहाई अंक में वृद्धि हासिल की है। कंपनी का अपने ब्रांड में निवेश, विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिये ब्रांड की नई पहचान बनाने, ब्रिटानिया के 100 साल और इसके साथ ही कमजोर उपलब्धता वाले राज्यों और ग्रामीण बाजारों तक सीधी पहुंच बनाने के लिए वितरण नेटवर्क पर ध्यान देने से यह संभव हो सका है। एलआईसी : बंद करने जा रही अपने ये सफल बीमा प्लान ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
