अगर आपका एसबीआई में अकाउंट है तो ये खबर आपके काम की है, क्योंकि अब एसबीआई अकाउंट होल्डर्स ऑनलाइन एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में खाता ट्रांसफर कर सकते हैं।
नई दिल्ली: अगर आपका एसबीआई में अकाउंट है तो ये खबर आपके काम की है, क्योंकि अब एसबीआई अकाउंट होल्डर्स ऑनलाइन एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में खाता ट्रांसफर कर सकते हैं। बैंक ने ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर की फैसिलिटी दी है। बता दें कि ब्रांच बदलवाना कई बार जरूरी हो जाता है। बैंक अकाउंट ट्रांसफर इतना भी आसान नहीं होता है। लेकिन अगर आपका बैंक अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में है तो आप घर बैठे मिनटों में आसानी से खाता ट्रांसफर कर सकेंगे। एसबीआई ऑनलाइन ब्रांच बदलने की सुविधा देता है। इस प्रकार आप एसबीआई में ऑनलाइन बैंक अकाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं।
केवाईसी अपडेट होना अनिवार्य
आपको बता दें कि एसबीआई में ऑनलाइन बैंक अकाउंट ट्रांसफर करने से पहले कुछ जरूरी बातें जाननी चाहिए। इस सुविधा का लाभ केवल वही लोग उठा सकते हैं, जिनका अपने बैंक अकाउंट का नो योर क्लाइंट (केवाईसी) अपडेटेड है। इसके अलावा, ऑनलाइन प्रोसेस तभी पूरा हो सकेगा, जब आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से रजिस्टर हो। ऐसा होने के बाद आप आप एसबीआई में ऑनलाइन बैंक अकाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं।
बैंक ब्रांच बदलने का पूरा प्रोसेस जानें यहां
- सबसे पहले नेट बैंकिंग लॉगिन करें। अपने खाते के होम पेज पर 'ई-सर्विस' के बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद 'ई-सर्विसेज' सेक्शन में बाईं ओर आप "बचत खाते के स्थानांतरण" का विकल्प दिखाई देगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर आपको एसबीआई में उपलब्ध खाते दिखाई देंगे। आप जिस खाते को दूसरी शाखा में ट्रांसफर करना चाहते हैं, उसे चुनें। और फिर एसबीआई की दूसरी शाखा का ब्रांच कोड डालें।
- इसके बाद 'गेट ब्रांच नेम' टैब को क्लिक करें।
- इसके बाद शाखा का नाम, उस शाखा का कोड के नीचे दिए गए बॉक्स में दिखेगा। यह कोड वहां से चुन लें।
- अगर आप पहले से ही शाखा कोड जानते हैं तो उसे भर सकते हैं। इसके बाद एक्सेप्ट पर टिक करके सबमिट करें।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपको नई शाखा का नाम और कोड दिखेगा। जिसमें आप अपना खाता ट्रांसफर करना चाहते हैं।
- यहां दी गई डीटेल्स को चेक करके कंफर्म बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको डालना होगा। जब आप "कन्फर्म" पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा।
- इस पर ट्रांसफर कंफर्मेशन मैसेज, आपकी मौजूदा शाखा और उस शाखा का विवरण होगा, जिस पर आपने अपना खाता ट्रांसफर किया है।
एक हफ्ते में बदल जाएगा ब्रांच
ऐसा होने के बाद आपका एसबीआई में ऑनलाइन बैंक अकाउंट ट्रांसफर का प्रोसेस आपकी तरफ से पूरा हो गया है। इसके बाद एक हफ्ते के अंदर यह नई ब्रांच में पहुंच जाएगा, और आप वहां से बैंकिंग की सभी सुविधाएं ले सकेंगे।
एसबीआई ने ग्राहकों को किया अलर्ट
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के 42 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों के लिए बड़ी खबर हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। एसबीआई ने अपने ताजा अलर्ट में ग्राहकों से कहा कि वो अपने कार्ड की जानकारी खुद तक ही सीमित रखें। इसे किसी दूसरों के साथ शेयर न करें। क्योंकि देश का केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) कहता है कि आप अपने सभी बैंक डिटेल्स के एकमात्र संरक्षक हैं। जानकारी दें कि दरअसल केंद्रीय बैंक RBIKehtaHai जागरूकता अभियान चला रहा है, जिसके तहत खाताधारकों को बैंकिंग फ्रॉड से बचने की सलाह दी गई है। लोगों को सावधान किया गया है कि कैसे वो अपनी जमापूंजी को धोखेबाजों से बचा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
