एलआईसी की कुछ लोकप्रिय पॉलिसी 30 नवंबर के बाद ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। जी हां देश की सबसे पुरानी बीमा कंपनी एलआईसी ने अपने कुछ व्यक्तिगत इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स को बंद करने का विचार किया है।
नई दिल्ली: एलआईसी की कुछ लोकप्रिय पॉलिसी 30 नवंबर के बाद ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। जी हां देश की सबसे पुरानी बीमा कंपनी एलआईसी ने अपने कुछ व्यक्तिगत इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स को बंद करने का विचार किया है। एलआईसी ने अपने ग्राहकों को इस संबध में जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि वह 8 ग्रुप इंश्योरेंस प्रोडक्ट और 7 से 8 राइडर्स को बंद करने का प्लान बना रही है। इन सभी प्लान को कंपनी 30 नवंबर तक बंद कर सकती है।
एलआईसी की ये बेस्ट पॉलिसी हो रही हैं बंद
आपको बता दें कि इन पॉलिसी में जीवन आनंद पॉलिसी, जीवन उमंग, जीवन लक्ष्य और जीवन लाभ जैसी कई बेस्ट पॉलिसी शामिल हैं। कंपनी ने इन सभी पॉलिसी को बंद करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि इन पॉलिसी को बंद करने के बाद कंपनी कुछ महीनों बाद इनको फिर से शुरु करेगी, लेकिन फिलहाल के लिए इनको बंद किया जा रहा है। द एशियन एज की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एलआईसी कंपनी 30 नवंबर के बाद अपने लगभग 80 प्रोडक्ट को बंद करने का प्लान बना रही है।
लोगों ने जीवन आनंद पॉलिसी को किया काफी पसंद
कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बंद की जाने वाली इन सभी प्लान को इंश्योरेंस रेग्युलेटर के रिवाइज कस्टमर केंद्रित गाइडलाइन के हिसाब से रिलॉन्च कर सकती है। वहीं कंपनी के द्वारा जब से एलआईसी बंद करने की खबर जारी की गई है तब से एलआईसी एजेंट इन सभी प्लान को लेने के लिए सभी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। यह प्लान काफी अच्छे माने जा रहे थे। एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी को लोगों ने काफी पसंद किया था।
कंपनी रिलॉन्च कर सकती है पॉलिसी
इरडा के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एलआईसी बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स को बंद कर रहे हैं। नियमों के मुताबिक नहीं होने के कारण कंपनी इन पॉलिसी को बंद करने जा रही है। इसमें लगभग 70 से 80 प्रोडक्ट्स में शामिल हुए हैं। ये सभी प्लान कंपनी के द्वारा 30 नवंबर ताक वापस ले लिए जाएंगे। वहीं, बहुत सारे प्रोडक्स ऐसे भी हैं जो 1 दिसंबर के बाद भी जारी रहेंगे। आपको बता दें कि बीमा कंपनियों इन सभी पॉलिसी में बदलाव कर नई तरह से इसको लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ध्यान देने की बात है कि वापस लिए जाने वाले प्रोडक्ट का केवल इतना मतलब है कि वो मौजूद स्थित में बाजार में नहीं बेचे जा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications