Bank holiday on Basant Panchami: आज वंसत पंचमी पर अवकाश को लेकर लोगों में काफी भ्रम है। लोग जानना चाहते हैं कि उनके राज्य में छुट्टी या नहीं, बैंक खुलेंगे या नहीं। ऐसे में यहां पर इस बारे में पूरी जनकारी दी जा रही है। आप किसी भी राज्य में रहते हों, यहां पर आपको वसंत पंचमी के अवकाश को लेकर पूरी जानकारी मिल जाएगी।
आज यानी 14 फरवरी को बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा है। ऐसे में आज के दिन अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) राष्ट्रीय/राज्य छुट्टियों, सांस्कृतिक या धार्मिक आयोजनों, परिचालन आवश्यकताओं, सरकारी निर्देशों और अन्य बैंकों के साथ समन्वय जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए बैंक छुट्टियों का निर्धारण करता है। आरबीआई अपनी छुट्टियों के कार्यक्रम को अपनी वेबसाइट पर भी जारी करता है। ऐसे में साफ है कि इन तीन राज्यों को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में आज बैंक खुले रहेंगे।

अब जानिए किन किन राज्यों में आज वसंत पंचमी का अवकाश
वसंत पंचमी/सरस्वती पूजा के लिए जानिए किन किन राज्यों में 14 फरवरी को छुट्टी या प्रतिबंधित छुट्टी है।
- दिल्ली
- हरियाणा
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- पश्चिम बंगाल
- ओडिशा
यह भी पढ़ें: Gold Bond: RBI बेच रहा खरा सोना, जानिए कितना और कैसे खरीद सकते
जानिए फरवरी में अब बैंकों की कितनी छुट्टिया बाकी
- 14 फरवरी: बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी) (अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे)
- 15 फरवरी: लुई-नगाई-नी (इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे)
- 18 फरवरी: रविवार
- 19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे)
- 20 फरवरी: राज्य दिवस/राज्यत्व दिवस के कारण आइजोल, ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 24 फरवरी: दूसरा शनिवार
- 25 फरवरी: रविवार
- 26 फरवरी: न्योकुम (ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे)
जानिए फरवरी के अन्य खास दिन
शिवाजी जयंती: 19 फरवरी 2024
गुरु रविदास जयंती: 24 फरवरी 2024
आज बसंत पंचमी
वसंत पंचमी वसंत के आगमन पर प्रकाश डालती है। यह त्यौहार हिंदू देवी सरस्वती पर केंद्रित है। त्योहार के हिस्से के रूप में, लोग पीले कपड़े पहनते हैं और 'केसर हलवा' खाते हैं, जो आटा, चीनी, मेवे और इलायची पाउडर से बना होता है। छात्र अपनी किताबें, पेन और पेंसिलें देवी के चरणों के पास रखते हैं और उनका आशीर्वाद मांगते हैं।
जानिए वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त
- पंचमी तिथि का आरंभ 13 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट शुरू हुआ है और यह आज यानी 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा
- उदया तिथि में पंचमी तिथि 14 फरवरी को होने से 14 फरवरी को ही बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा
- बसंत पंचमी की पूजा करने के लिए 14 फरवरी 2024 को सुबह 7 बजकर 1 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है
- कैसे करें वसंत पंचमी की पूजा
- बसंत पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नानादि कर साफ कपड़े पहन लें
- फिर मां सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें
- अब रोली, चंदन, हल्दी, केसर, चंदन, पीले या सफेद रंग के पुष्प, पीली मिठाई और अक्षत अर्पित करें
- पूजा के स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबों को अर्पित करें
- वसंत पंचमी पर इन बातों का रखें खास ध्यान
- बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र धारण करके माथे पर एक पीला तिलक लगाकर देवी सरस्वती की पूजा करनी चाहिए
- इसके बाद मां सरस्वती की पूजा में पीले वस्त्र, पीले फूल, पीली मिठाई, हल्दी और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए
- बसंत पंचमी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए, इस दिन पेड़-पौधे काटने की भी मनाही होती है
- बसंत पंचमी का दिन विद्या की देवी सरस्वती का दिन होता है. इस दिन भूलकर भी कलम, कागज, दवात या शिक्षा से जुड़ी चीजों का अपमान नहीं करना चाहिए
- बसंत पंचमी के दिन शिक्षा, कला इत्यादि के क्षेत्र से जुड़े लोग विद्या की देवी सरस्वती की पूजा-आराधना करते हैं
- देवी सरस्वती की पूजा के साथ यदि सरस्वती स्त्रोत भी पढ़ा जाए तो अद्भुत परिणाम प्राप्त होते हैं और देवी प्रसन्न होती हैं
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज़: Vasant Panchami का अवकाश घोषित, जानें किन-किन राज्यों में छुट्टी
More From GoodReturns

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज राम नवमी पर आपके शहर में बैंक बंद या खुला? चेक करें रिजर्व बैंक का हॉलिडे कैलेंडर

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications