ब्रेकिंग न्यूज़: Vasant Panchami का अवकाश घोषित, जानें किन-किन राज्यों में छुट्टी

Holiday on Basant Panchami: ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित त्योहार वसंत पंचमी कल यानी 14 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा। यह त्योहार ज्ञान, ज्ञान, संगीत, कला और शिक्षा का प्रतीक हैं। ऐसे में सभी के मन में यह जानने के इच्छा है कि इस दिन सरकारी छुट्टी है या नहीं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि कई राज्यों ने बसंत पंचमी के दिन अवकाश घोषित कर दिया है। आइये जानते हैं कि किन राज्यों में वसंत पंचमी के दिन अवकाश रहेगा।

जहां तक वसंत पंचमी की बात है तो यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन पड़ता है। इस बार वसंत पंचमी 14 फरवरी, 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन लोग पूजा-अर्चना और पुष्प अर्पित कर मां सरस्वती की आराधना करते हैं। भारत के कई हिस्सों में सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे त्योहार मनाने के लिए संगीत और नृत्य प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं।

Holiday on Basant Panchami

वसंत पंचमी/सरस्वती पूजा के लिए जानिए किन किन राज्यों में 14 फरवरी को छुट्टी या प्रतिबंधित छुट्टी है।

  • दिल्ली
  • हरियाणा
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिश

क्यों मनाई जाती है वंसत पंचमी

वसंत पंचमी का पर्व मनाने के पीछे एक दिलचस्प इतिहास है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सरस्वती जिन्हें विद्या, संगीत और कला की देवी कहा जाता है, उनका अवतरण इसी दिन हुआ था। यही कारण है कि लोग इस शुभदिन पर ज्ञान प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा करते हैं। इसी लिए इस दिन को सरस्वती पूजा भी कहा जाता है।

वसंत पंचमी का पर्व स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों में भी मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस अवसर पर माता सरस्वती की पूजा सच्ची भक्ति के साथ करते हैं, उन्हें मां बुद्धि, विद्या और ज्ञान प्रदान करती हैं। इस पर्व पर छात्र और शिक्षक नए कपड़े पहनते हैं और ज्ञान की देवी की विशेष पूजा करते हैं। साथ ही देवी को प्रसन्न करने के लिए गीत और नृत्य आदि का आयोजन करते हैं।

जानिए वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त

  • पंचमी तिथि का आरंभ 13 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से होगा
  • पंचमी तिथि का समापन 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर होगा
  • उदया तिथि में पंचमी तिथि 14 फरवरी को होने से 14 फरवरी को ही बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा
  • बसंत पंचमी की पूजा करने के लिए 14 फरवरी 2024 को सुबह 7 बजकर 1 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है
  • कैसे करें वसंत पंचमी की पूजा
  • बसंत पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नानादि कर साफ कपड़े पहन लें
  • फिर मां सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें
  • अब रोली, चंदन, हल्दी, केसर, चंदन, पीले या सफेद रंग के पुष्प, पीली मिठाई और अक्षत अर्पित करें
  • पूजा के स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबों को अर्पित करें
  • वसंत पंचमी पर इन बातों का रखें खास ध्यान
  • बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र धारण करके माथे पर एक पीला तिलक लगाकर देवी सरस्वती की पूजा करनी चाहिए
  • इसके बाद मां सरस्वती की पूजा में पीले वस्त्र, पीले फूल, पीली मिठाई, हल्दी और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए
  • बसंत पंचमी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए, इस दिन पेड़-पौधे काटने की भी मनाही होती है
  • बसंत पंचमी का दिन विद्या की देवी सरस्वती का दिन होता है. इस दिन भूलकर भी कलम, कागज, दवात या शिक्षा से जुड़ी चीजों का अपमान नहीं करना चाहिए
  • बसंत पंचमी के दिन शिक्षा, कला इत्यादि के क्षेत्र से जुड़े लोग विद्या की देवी सरस्वती की पूजा-आराधना करते हैं
  • देवी सरस्वती की पूजा के साथ यदि सरस्वती स्त्रोत भी पढ़ा जाए तो अद्भुत परिणाम प्राप्त होते हैं और देवी प्रसन्न होती हैं

जानिए फरवरी के अन्य खास दिन

  • शिवाजी जयंती: 19 फरवरी 2024
  • गुरु रविदास जयंती: 24 फरवरी 2024

अब जानिए फरवरी 2024 को कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 14 फरवरी 2024: बसंत पंचमी होने की वजह से पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और त्रिपुरा स्थित बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 15 फरवरी 2024: लुई-नगाई-नी के कारण मणिपुर स्थित बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 18 फरवरी 2024: रविवार होने के कारण देश भर में बैंक बंद।
  • 19 फरवरी 2024: छत्रपति शिवाजी जयंती के कारण महाराष्ट्र स्थित बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 20 फरवरी 2024: राज्य दिवस होने के कारण मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश स्थित बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 24 फरवरी 2024: महीने के चौथे शनिवार के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 फरवरी 2024: रविवार होने के कारण देश भर में बैंक बंद।

यह भी पढ़ें: Top 5 stocks: 1 माह में पैसा ट्रिपल करने वाला शेयर, जानिए पूरा डिटेल

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+