RBI Sovereign Gold Bond: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) कल से खरा सोना यानी 24 कैरेट शुद्ध सोने की बिक्री करने जा रहा है। यह सोना 6,263 रुपये प्रति ग्राम से खरीदा जा सकता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं यह सोना आपको सस्ते में मिल सके तो आपको ऑन लाइन पेमेंट करना होगा। इसके अलवा यह सोना खरीदने वालों को जितनी राशि का सोना खरीदेंगे, उस पैसे पर ब्याज अलग से दिया जाएगा। वहीं आरबीआई ने पिछले गोल्ड बांड को वापस खरीदने का रेट भी जारी कर दिया है। पिछले गोल्ड बांड में निवेश करने वालों को 141 फीसदी का फायदा मिला है।
आरबीआई कल से यानी 12 फरवरी 2024 से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) के तहत 24 कैरेट सोना बेचने जा रही है। इस स्कीम के तहत 16 फरवरी 2024 तक गोल्ड बांड खरीदा जा सकेगा। आबीआई के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम के लिए सोने का रेट 6,263 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। लेकिन अगर कोई ऑन लाइन पेमेंट करता है तो उसे प्रति ग्राम सोने पर 50 रुपये की छूट दी जाएगी। इस छूट के बाद गोल्ड बांड का दाम 6,213 रुपये प्रति ग्राम होगा।

आरबीआई साल में कई बार गोल्ड बांड स्कीम निवेश के लिए खोलता है। इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 सीरीज-चार है। वहीं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना एसजीबी 2016-I स्कीम को कैश करने के लिए गोल्ड रेट की घोषणा कर दी है। इस स्कीम में निवेश करने वालों को 141 फीसदी का रिटर्न मिलने के अलावा ब्याज की कमाई अलग से हुई है।
कैसे खरीद सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी)
एसजीबी को स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), भारतीय निपटान निगम लिमिटेड (सीसीआईएल), नामित डाकघरों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड और बीएसई लिमिटेड के माध्यम से खरीदा जा सकता है। वहीं ज्यादातर सरकारी बैंकों के माध्यम से भी एसजीबी को खरीदा जा सकता है।
आरबीआई के अनुसार गोल्ड बान्ड भारतीय निवासी व्यक्तियों, अविभाजित हिंदू परिवार (एचयूएफ), ट्रस्टों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाएं खरीद सकती हैं। इस स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ति अधिकतम 4 किलोग्राम, एचयूएफ के लिए भी यह सीमा 4 किलोग्राम और ट्रस्ट तथा संस्थाओं के लिए गोल्ड बांड खरीदने की यह सीमा 20 किलोग्राम तक है।
जानिए गोल्ड बॉन्ड के टॉप 5 फायदे
सोने में निवेश करने का सुरक्षित तरीका: एसजीबी सरकार की ओर से जारी किए जाते हैं, इसलिए वे एक सुरक्षित निवेश हैं।
सोने की कीमतों से जुड़ा रिटर्न: एसजीबी का मूल्य सोने की कीमतों से जुड़ा होता है, इसलिए निवेशकों को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी से लाभ होता है।
नियमित ब्याज: एसजीबी पर 2.50 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलता है।
टैक्स लाभ: एसजीबी पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स नहीं लगता है।
इसके आलावा भारतीय रिजर्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना एसजीबी 2016-I के लिए रिडेम्शन की तारीख और रेट की घोषणा भी कर दी है। लोगों को गोल्ड बांड के लिए पैसा उनके बैंक खाते में 8 फरवरी 2024 के बाद से भेजना शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए एसजीबी गोल्ड का प्रति यूनिट रेट 6,271 रुपये तय किया गया है।
अगर किसी ने पहली बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में निवेश किया होगा तो उसको करीब 141 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। यह स्कीम आठ साल की है, यानी आठ साल में निवेशकों को गोल्ड में निवेश के बदले 141 प्रतिशत का रिटर्न मिला। इसके अलावा हर साल ब्याज की कमाई अलग से हुई।
सॉवरेन गोल्ड बांड 2016-I: निर्गम मूल्य 2600 रुपये प्रति ग्राम था।
सॉवरेन गोल्ड बांड 2016-I: एसजीबी प्रति यूनिट रिडेम्शन का रेट 6,271 रुपये है।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत



Click it and Unblock the Notifications