कितना अच्छा होगा जब बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। अकसर ऐसा होता है मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहने के वजह से कहीं भी कॉल करने में काफी परेशानियां होती है।
नई दिल्ली: कितना अच्छा होगा जब बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। अकसर ऐसा होता है मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहने के वजह से कहीं भी कॉल करने में काफी परेशानियां होती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि एयरटेल यूजर्स अब बिना नेटवर्क भी कॉलिंग कर पाएंगे। भारती एयरटेल ने अपनी VoWi-Fi या वॉयस ओवर वाई-फाई सर्विस को दिल्ली-एनसीआर सर्कल में ऑफिशली इंट्रोड्यूस कर दिया है। अब कंपनी ने इसे एक सर्कल में लॉन्च कर दिया है और जल्द ही इसे बाकी यूजर्स के लिए भी लाया जाएगा। जियो ने 98 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, जानिए क्या मिलेंगे बेनिफिट्स ये भी पढ़ें

24 स्मार्टफोन्स में मिलेगा सपोर्ट
एयरटेल VoWi-Fi सर्विस का नाम एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग' रखा गया है। एयरटेल की यह सर्विस चार स्मार्टफोन कंपनियों के 24 स्मार्टफोन मॉडल्स पर यूजर्स को मिल रही है। इन ब्रैंड्स में ऐपल, सैमसंग, शाओमी और वनप्लस शामिल हैं। बता दें, रिलायंस जियो भी iPhone 11 Pro यूजर्स को VoWi-Fi सर्विस दे रहा है। एयरटेल को सोर्सेज की ओर से कन्फर्म किया गया है कि VoWi-Fi कॉलिंग को कई लोकेशंस में टेस्ट किया जा रहा है। एयरटेल की वाई-फाई कॉलिंग सर्विस वनप्लस 7 और 7T सीरीज के स्मार्टफोन्स, एपल आईफोन 11 सीरीज, सैमसंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स और शीओमी की रेडमी K20 सीरीज के डिवाइसेज को सपॉर्ट कर रही है। जल्द ही इस लिस्ट में और भी प्रीमियम डिवाइसेज जुड़ सकते हैं।
इस तरह फीचर करेगा काम
- VoWi-Fi फीचर को इस्तेमाल करने के लिए डिवाइस के कॉल सेटिंग्स मेन्यू में जाकर इस फीचर को ऑन करना होगा।
- यह फीचर फ्लैगशिप डिवाइसेज में वाई-फाई कॉलिंग सेटिंग्स में मिल जाएगा।
- बता दें इसके ऑन होने पर अगर डिवाइस में नेटवर्क नहीं आ रहा तो यह सर्विस ऐक्टिवेट हो जाएगी।
- एयरटेल के लिए एक ऐक्टिव वाई-फाई नेटवर्क होना जरूरी है।
- यह फेसटाइम, वॉट्सऐप या मेसेंजर कॉलिंग की तरह ही काम करता है।
- इसके लिए किसी अडिशनल ऐप की मदद नहीं पड़ेगी।
- एयरटेल अपनी इस वॉइस ओवर वाई-फाई कॉलिंग सर्विस को भारत में अलग-अलग लोकेशंस पर टेस्ट कर रहा है।
- इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में बाकी शहरों में भी एयरटेल यूजर्स इस सर्विस की मदद से अपने वाई-फाई नेटवर्क की मदद से कॉलिंग कर पाएंगे।
ऑनलाइन PF के पैसों की निकासी करने का तरीका जानें यहां ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications