एक बार फिर से टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है।
नई दिल्ली: एक बार फिर से टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। इस अपडेट के बाद अब यूजर्स को इस पैक में पहले की तुलना में ज्यादा एसएमएस मिलेंगे। बता दें कि कंपनी ने इस प्लान को हाल ही में भारतीय बाजार में उतारा है। वहीं, 6 दिसंबर से जियो के महंगी कीमत वाले प्लांस भी लागू हो चुके हैं। दूसरी तरफ एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने भी 3 दिसंबर को प्रीपेड प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से ही दूरसंचार बाजार में तीनों कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

रिलायंस जियो का 98 रुपये वाला प्लान
नए अपडेट के बाद अब यूजर्स को जियो के इस प्लान में कुल 2 जीबी डाटा के साथ 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इससे पहले कंपनी 98 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस देती थी। साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। हालांकि, यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आईयूसी चार्ज देना होगा। इन आईयूसी चार्ज के वाउचर्स की शुरुआती कीमत 10 रुपये है। वहीं, इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।
एयरटेल और वोडाफोन का भी 98 रु वाला प्लान
बता दें कि एयरटेल और वोडाफोन के 98 रुपये वाले प्लान की वैधता भी 28 दिन की है। हालांकि इसमें किसी प्रकार की कॉलिंग सुविधा या टॉकटाइम नहीं मिलता। यह एक इंटरनेट प्लान है जिसमें 6 जीबी डेटा मिलता है।
जियो के 149 रुपये वाले प्लान में जानिए क्या मिलेगा खास
जियो ने अपने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए इस प्लान को पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी ग्राहकों को जियो-टू-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देगी। दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 300 एफयूपी मिनट दिए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स रिलायंस जियो एप्स भी मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 24 दिनों की है।
वहीं रिलायंस जियो ने छह दिसंबर के दिन 199 रुपये वाले प्लान को पेश किया था। इस पैक के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी (कुल 42 जीबी डाटा) डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
