भारती एयरटेल और रिलायंस जियो भारतीय यूजर्स की पहली पसंद है। प्रीपेड प्लान्स की बात करें तो पिछले कुछ महीनों में एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए कई बेहतर प्लान्स पेश किए हैं।
नई दिल्ली: भारती एयरटेल और रिलायंस जियो भारतीय यूजर्स की पहली पसंद है। प्रीपेड प्लान्स की बात करें तो पिछले कुछ महीनों में एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए कई बेहतर प्लान्स पेश किए हैं। इसके साथ ही साथ कंपनी ने अब देश के सभी टेलिकॉम सर्किल में 4G वोल्टी सर्विस को भी चालू कर दिया है। कंपनी जल्द ही VoWifi सर्विस चालू करने की तैयारी में है। जल्द ही इस सर्विस को कमर्शियली लॉन्च किया जा सकता है, ताकि यूजर्स को कॉल ड्रॉप की समस्याओं से निजात मिल सके। एयरटेल पब्लिक प्लेस पर वाईफाई हॉट स्पॉट के जरिए इंटरनेट मुहैया करवा रही है। इसके लिए यूजर्स को प्रीपेड वाईफाई पैक्स ऑफर किए जा रहे हैं। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि प्रीपेड यूजर्स इस वाईफाई हॉट-स्पॉट की सुविधा का लाभ कैसे ले सकेंगे और उन्हें कितना डाटा ऑफर किया जाएगा? महंगी कॉल का झटका : जियो, वोडा और एयरटेल ने की कॉल रेट बढ़ाने की घोषणा पढ़ें ये भी

कंपनी ने 500 से ज्यादा वाईफाई जोन्स क्रिएट किया
- एयरटेल इसके लिए पब्लिक प्लेस पर वाईफाई जोन क्रिएट करने वाली है।
- एयरटेल वाईफाई जोन्स एयरपोर्ट, पार्क, कॉलेज और हॉस्पिटल जैसे पब्लिक प्लेस पर सेट-अप किया जाएगा।
- बता दें कि कंपनी ने 500 से ज्यादा वाईफाई जोन्स क्रिएट किया है।
- ये वाईफाई जोन्स हैदराबाद, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरू समेत देश के कई टीयर वन शहरों में बनाए गए हैं।
- एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में एयरटेल थैक्स ऐप इंस्टॉल करना होगा।
- जिसके जरिए यूजर्स इन एयरटेल वाईफाई जोन्स को एक्सेस कर सकेंगे।
- यूजर्स को ऐप के साथ 20GB फ्री वाईफाई डाटा भी ऑफर किया जा रहा है।
- फिलहाल ये सुविधा अभी तक केवल प्रीपेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराई जा रही है।
- पोस्टपेड यूजर्स को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
इस्तेमाल करने का तरीका जानें यहां
- जैसे ही आप किसी एयरटेल वाईफाई जोन के पास होंगे, आपको वाईफाई नेटवर्स लिस्ट में एयरटेल वाईफाई का नाम दिखेगा।
- एयरटेल वाईफाई में कनेक्ट होने के बाद आपको एयरटेल थैक्स या माई एयरटेल ऐप इंस्टॉल करना होगा।
- वहां आपको "माई वाईफाई" का विकल्प दिखाई देगा।
- सभी परमिशन को एक्सेप्ट करने के बाद आप इंटरनेट से कनेक्ट हो सकेंगे।
- वाईफाई एक्सेस करने के लिए आप जैसे ही कनेक्ट करने का ऑप्शन टैप करेंगे,
- आपको एक लॉग-इन पेज पर रिडायरेक्ट किया जाएगा। आप अपने एयरटेल नंबर को दर्ज करेंगे तो आपके पास उस नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी दर्ज करते ही आप एयरटेल वाईफाई हॉट-स्पॉट के जरिए इंटरनेट एक्सेस कर सकेंगे।
- वहां, आप दिए गए फ्री 20GB डाटा का इस्तेमाल कर सकेंगे।
- आपको बता दें कि ये डाटा केवल एयरटेल वाईफाई हॉट स्पॉट के जरिए ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।
बिना डॉक्यूमेंट के बन जाएगा आधार कार्ड, ये है तरीका जानें यहां
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
