आधार कार्ड की अहमियत पहले से बढ़ गई है। हर जगह इसकी जरूरत पड़ रही है। आधार कार्ड के बिना कई बार काम रुक जाता है। आधार 12 अंकों का एक विशेष नंबर है, इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) जारी
नई दिल्ली: आधार कार्ड की अहमियत पहले से बढ़ गई है। हर जगह इसकी जरूरत पड़ रही है। आधार कार्ड के बिना कई बार काम रुक जाता है। आधार 12 अंकों का एक विशेष नंबर है, इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) जारी करता है। जानकारी दें कि सभी के लिए ये नंबर अलग होता है। पहले आधार कार्ड बनवाने के लिए पहचान पत्र और एड्रेस फ्रूफ जैसे डॉक्यूटमेंट्स की जरूरत होती थी। लेकिन अब किसी डॉक्यूमेंट के भी आधार कार्ड बन सकता है। अब आप आधार केंद्र पर मौजूद इंट्रोड्यूसर की मदद के जरिए भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। आइये जानते हैं यूआईडीएआई की इस नई सुविधा के बारे में कि कैसे बिना डॉक्यूमेंट्स बनवाया जा सकता है आधार कार्ड। UIDAI ने लॉन्च किया नया मोबाइल एप, आधार से जुड़े हो जाएंगे सारे काम ये भी पढ़ें
इंट्रोड्यूसर की मदद ले सकते हैं
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बिना डॉक्यूमेंट्स आधार बनवाने की सुविधा दी है। इंट्रोड्यूसर वह व्यक्ति होता है जिसे रजिस्ट्रार के द्वारा वहां के ऐसे निवासियों को सत्यापित करने के लिए अधिकृत किया जाता है, जिनके पास पीओआई या पीओए नहीं है। इंट्रोड्यूसर के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है और किसी आवेदक के साथ उसका पंजीकरण सेंटर पर मौजूद रहना आवश्यक है। जानकारी दें कि इंट्रोड्यूसर के लिए आवेदक की पहचान और अड्रेस कन्फर्म करना जरूरी है। उन्हें एनरोलमेंट फॉर्म पर इसके लिए हस्ताक्षर करना होता है। यूआईडीएआई की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, इंट्रोड्यूसर के लिए आवदेक के नाम सर्टिफिकेट जारी करना होता है। इसकी वैलिडिटी 3 महीने होती है।
हेड ऑफ फैमिली (एचओएफ) के जरिए आधार अप्लाई का तरीका
वहीं अगर आपके पास पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ नहीं है तो भी वह आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है, इसके लिए उसका नाम परिवारिक किसी डॉक्यूमेंट्स जैसे राशन कार्ड में होना चाहिए। ऐसे मामलों में यह भी जरूरी है कि पहले परिवार के मुखिया का पीओआई और पीओए डॉक्युमेंट्स के जरिए आधार बना हो। इसके बाद परिवार का मुखिया परिवार के दूसरे सदस्यों का इंट्रोड्यूसर बन सकता है।
एचओएफ के लिए जरूरी है कि वह अपना ऑरिजनल आइडेंटिटी और अड्रेस प्रूफ साथ ले जाए। पंजीकरण सेंटर पर उस सदस्य को ले जाना भी अनिवार्य है जिसके लिए आधार के लिए अप्लाई करना है। दोनों के बीच रिश्ते को साबित करने वाला कोई डॉक्युमेंट होना जरूरी है। रिलेशनशिप प्रूफ के लिए ये डॉक्युमेंट्स वैलिड हैं।
1. पीडीएस कार्ड
2. मनरेगा जॉब कार्ड
3. सीजीएचएस/स्टेट गवर्नमेंट/ईसीएचएस/ईएसआईसी मेडिकल कार्ड
4. पेंशन कार्ड
5. आर्मी कैंटीन कार्ड
6. पासपोर्ट
7. बर्थ सर्टिफिकेट
8. केंद्र या राज्य सरकार की ओर से जारी फैमिटी एनटाइटलमेंट डॉक्युमेंट
9. सरकार की ओर से जारी मैरिज सर्टिफिकेट
10. डाक विभाग से जारी अड्रेस कार्ड जिसमें नाम और फोटो हो।
11. भामाशाह कार्ड
12. डिसचार्ज कार्ड/ सरकारी अस्पताल द्वारा बच्चे के जन्म पर जारी स्लिप।
13. सांसद, विधायक, म्युनिशिपल काउंसलर या गजटेड अधिकारी द्वारा फोटोयुक्त सर्टिफिकेट।
14. पंचायत या मुखिया द्वारा जारी फोटोयुक्त सर्टिफिकेट।
ऐसे करें आधार कार्ड के लिए अप्लाई
- आपको आधार कार्ड बनवाने के लिए एक फॉर्म भरना पड़ेगा।
- फॉर्म आप आधार की यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं या किसी भी लोकल आधार सेंटर से फॉर्म ले सकते हैं।
- फॉर्म भरने के बाद उसे रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा कराएं।
- इसके बाद आपके द्वारा लगाए पहचान पत्रों की जांज के लिए यूआईडीएआई के ऑफिस भेजा जाएगा।
- इसके बाद आपके फिंगर प्रिंट और रेटिना को स्कैन किया जाएगा और फिर इंट्रोड्यूसर की भी फिंगर को स्कैन किया जाएगा। इस प्रोसेस के बाद आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सुकन्या समृद्धि योजना: दूसरे बैंक में सुकन्या समृद्धि खाते को कर सकते ट्रांसफर, जाने कैसे
यूआईडीएआई ने लॉन्च किया नया मोबाइल एप
हाल ही में यूनिक आइडेंटिफिकेशन ऑथिरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया ऐप लॉन्च किया है। जी हां यूआईडीएआई ने मोबाइल आधार (एमआधार) का नया एप लॉन्च कर दिया है। इससे जनता को काफी आसानी होगी क्योंकि इस एप में लोगों को कई आधार संबंधी सेवाएं मिलेंगी। इन सेवाओं में आधार डाउनलोड करना, उसका स्टेटस चेक करना, आधार रीप्रिंट के लिए ऑर्डर देना और आधार केंद्र लोकेट (पता मालूम करना) करना आदि शामिल है। एप के जरिए आप बायोमेट्रिक लॉक व अनलॉक करने का विकल्प भी मिलेगा।
यहां से करें नया एप डाउनलोड
बता दें कि इसके साथ ही यूआईडीएआई ने ट्वीट में कहा कि जिन लोगों ने आधार का पुराना एप डाउनलोड कर रखा है, वे उसे अन-इंस्टॉल करें और नया एप डाउनलोड कर लें। यह एप एंड्रॉयड के गूगल प्ले के साथ ios के एपस्टोर पर उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications