रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने प्री पेड मोबाइल की कॉल और डाटा की दरें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा है कि वह करीब 42 फीसदी तक कॉल और डाटा की दरें बढ़ाने जा रही है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने प्री पेड मोबाइल की कॉल और डाटा की दरें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा है कि वह करीब 42 फीसदी तक कॉल और डाटा की दरें बढ़ाने जा रही है। जानकारी दें कि वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने रविवार को अपने नए टैरिफ प्लान्स की घोषणा कर दी है। ये सभी टैरिफ प्लान्स 3 दिसंबर से देश भर में लागू हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के बाद रिलायंस जियो ने भी टैरिफ बढ़ाने की घोषणा कर दी है। कंपनी 6 दिसंबर से अपने ऑल इन वन प्लान्स 40 फीसदी तक महंगे कर देगी। कंपनी ने वोडाफोन और एयरटेल के नए टैरिफ प्लान्स की घोषणा के बाद यह अनाउंसमेंट किया।
वोडाफोन 42 फीसदी तक बढ़ायेगी मोबाइल चार्जेस
एक अनुमान के मुताबिक वोडाफोन आइडिया के नये प्लान पहले की प्लानों के मुकाबले 42 प्रतिशत तक अधिक महंगे होंगे। यानी अगर आप वोडाफोन आइडिया उपभोक्ता हैं तो आपको मोबाइल प्लान पर 42% अधिक शुल्क देना होगा। वोडाफोन आइडिया ने 2 दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ नये प्रीपैड प्लान भी शुरू किये हैं। वोडाफोन ने एक बयान जारी करके कहा है कि भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया ने आज अपने प्रीपेड उत्पादों और सेवाओं के लिए नए टैरिफ / प्लान की घोषणा की। नई योजनाएँ पूरे भारत में 3 दिसंबर 2019 के 12 बजे से उपलब्ध होंगी।
जानें नये प्लान में क्या है
वोडाफोन आइडिया ने 49 रुपये और 79 रुपये वाले प्लान शुरू किये हैं। इनमें आपको 48 रुपये वाले पैक में 38 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डेटा मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। वहीं 79 रुपये वाले प्लान में आपको 64 रुपये के टॉक टाइम के साथ 200 एमबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की अवधि भी 28 दिनों की ही होगी। इसके अलावा कंपनी ने 149 रुपये और 249 रुपये वाले प्लान पेश किये हैं। 149 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2 जीबी डेटा, 300 एसएमएस मिलेंगे, जिसकी इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। आप वोडा के 249 रुपये वाले प्लान में असीमित कॉलिंग, रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। इस पैक की वैलिडिटी भी 28 दिनों की ही होगी।
84 और 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान
लंबी अवधि के लिए वोडाफोन आइडिया ने 379, 599 और 699 रुपये प्लान शुरू किये हैं, जिनके लिए आप 3 दिसंबर से रिचार्ज करवा सकेंगे। 379 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल, 6 जीबी डेटा और 100 एसएमएस, 599 रुपये के पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस तथा 699 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल, रोज 2 जीबी डेटा प्रतिदिन और 100 एसएमएस मिलेंगे। वोडाफोन ने 365 दिनों की अवधि वाले दो प्लान पेश किये हैं। इनमें 1,499 रुपये 24 जीबी डेटा और 3,600 एसएमएस मिलेंगे, जबकि 2,399 रुपये वाले पैक में अनलिमिटेड कॉल, रोज 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन और 100 एसएमएस मिलेंगे।
एयरटेल भी बढ़ाएगी 42 फीसदी तक रेट
दूसरी ओर वोडाफोन आइडिया के बाद एयरटेल ने भी अपने मोबाइल और डेटा चार्जेस बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। वोडाफोन की ही तरह एयरटेल भी 3 दिसंबर से अपने मोबाइल और डेटा शुल्क बढ़ाने जा रही है। भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा है कि एयरटेल की नये चार्जेस मंगलवार 3 दिसंबर 2019 से लागू होंगे। एयरटेल के नये प्लान भी पिछली कीमतों के मुकाबले 42% महंगे होंगे।
50 पैसे से लेकर 2.85 रुपये प्रति दिन का बढ़ेगा खर्च
अगर आप एयरटेल का नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं तो आपकी जेब पर प्रति दिन 50 पैसे से लेकर 2.85 रुपये का अधिक वजन बढ़ने वाला है। एयरटेल के मुताबिक बेहतर डेटा और कॉलिंग लाभ प्रदान करने वाले कंपनी के प्लान प्रति दिन 50 पैसे से लेकर 2.85 रुपये महंगे हो जायेंगे। एयरटेल के 35 रुपये और 65 रुपये वाले प्लान के लिए अब आपको क्रमश 49 और 79 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 49 रुपये वाले प्लान में 38 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डेटा तथा 79 रुपये वाले प्लान में 63 रुपये का टॉक टाइम और 200 एमबी डेटा मिलेगा। इन दोनों ही पैक्स की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। हालाँकि एयरटेल ने अपने 19 रुपये वाले प्लान के रेट नहीं बढ़ाये हैं।
129 वाला प्लान मिलेगा 148 में
जानकारी दें कि एयरटेल का 129 वाला प्लान अब आपको 148 रुपये में मिलेगा, जिसमें 2 जीबी डेटा, 300 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल्स मिलती है। वहीं कंपनी के 169 रुपये वाले प्लान के लिए 248 रुपये चुकाने होंगे। इस पैक में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस और 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल ने 249 रुपये, 448 रुपये और 499 रुपये वाले प्लानों की बढ़ा कर क्रमश 298 रुपये, 598 रुपये और 698 रुपये कर दी है। इसके 698 वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की होगी। एयरटेल का 998 रुपये वाला प्लान आपको 1,498 और 1,699 रुपये वाला प्लान 2,398 रुपये में मिलेगा।
जियो ने भी बढ़ाये 40 फीसदी दाम
वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के बाद रिलायंस जियो ने भी अपने मोबाइल और डेटा चार्जेस बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इन तीनों कंपनियों ने एक ही दिन में अपने प्लान महंगे करने का ऐलान किया है। जियो 6 दिसंबर से अपने टैरिफ प्लान में 40% की बढ़ोतरी करेगी। जबकि वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने 3 दिसंबर से ही 42% शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। टैरिफ बढ़ाने के साथ ही रिलायंस जियो ने कहा है कि कंपनी अपने उपभोक्ता के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए भारतीय दूरसंचार उद्योग को स्थिर रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठायेगी। जियो ने अपने टैरिफ शुल्क में 40 फीसदी बढ़ोतरी के साथ ही ग्राहकों को 300 फीसदी अधिक फायदे देने की बात कही है।जियो के एआईओ प्लान में अन्य मोबाइल नेटवर्क पर कॉल के लिए उचित यूज पॉलिसी होगी। आपको बता दें कि एयरटेल, वोडाफोन और जियो तीनों कंपनियाँ मिल कर 100 करोड़ लोगों को दूरसंचार सेवाएँ देती हैं।
जानें जियो का एआईओ प्लान
रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए ऑल-इन-वन या एआईओ प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 222 रुपये, 333 रुपये और 444 रुपये के नये प्लानों में आपको असीमित कॉलिंग, एसएमएस और डेटा मिलता है। जियो के मुताबिक कंपनी के प्लान अन्य कंपनियों की तुलना में 20-50% तक कम दामों पर उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि दूरसंचार कंपनियों के लिए एआरपीयू यानी एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर बहुत अहम होता है। चार्जेस बढ़ाने के पीछे एक कारण एआरपीयू बढ़ाना भी होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications