रिलांयस जियो गीगा फाइबर लॉन्च हो गया। रिलायंस जियो करीब 1600 शहरों में अपनी सर्विस देगा। आपको बता दें कि जियो गीगाफाइबर के रेंटल प्लान 699 रुपये से 8,499 रुपये की रेंज में हैं।
नई दिल्ली: रिलांयस जियो गीगा फाइबर लॉन्च हो गया। रिलायंस जियो करीब 1600 शहरों में अपनी सर्विस देगा। आपको बता दें कि जियो गीगाफाइबर के रेंटल प्लान 699 रुपये से 8,499 रुपये की रेंज में हैं। इसके साथ ही बता दें कि जियो फाइबर के तहत छह प्लान पेश किए गए हैं जिनमें ब्रोंज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम शामिल हैं। इनमें से सबसे सस्ता प्लान ब्रोंज है जिसकी कीमत 699 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को एक महीने की वैधता के साथ 100 जीबी डाटा मिलेगा जिसकी स्पीड 100एमबीपीएस होगी। इस प्लान में कॉलिंग फ्री होगी और ग्राहकों को सेटटॉप बॉक्स फ्री में मिलेगा। छह प्लान के अलावा जियो ने वेलकम ऑफर पेश किया है।
1. जियो फाइबर उपयोगकर्ता यदि जियो फॉरएवर की वार्षिक योजनाओं की सदस्यता लेता है तो उसे अभूतपूर्व लाभ मिलेंगे
2. जियो फॉरएवर वार्षिक योजना के साथ उपयोगकर्ता निम्नलिखित लाभ मिलेंगे।
जियो होम गेटवे
जियो 4K सेट टॉप बॉक्स
टेलीविज़न सेट (गोल्ड प्लान और उससे ऊपर के प्लान के साथ)
अपने पसंदीदा ओटीटी एप्लिकेशन की सदस्यता
असीमित वॉयस और डाटा
जानें क्या है जियो गीगाफाइबर
जियो गीगाफाइबर एक FTTH सर्विस है जिसके जरिए रिलायंस अपने गीगाफाइबर को यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड वाले इंटरनेट कनेक्शन के साथ स्मार्ट होम सलूशन देने वाला है। कंपनी ने जियो गीगाफाइबर का ऐलान पिछले साल 5 जुलाई को किया था । जानकारी दें कि इसके रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त 2018 से शुरू हो गए थे।
किन शहरों में मिलेगा
जियो गीगाफाइबर भारत के सभी मुख्य शहरों में मिलेगा। हालांकि, शुरुआती दौर में कंपनी इसे कुछ चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध कराएगी। इस वक्त जिन शहरों में जियो गीगाफाइबर कनेक्शन उपलब्ध हैं उनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, हैदराबाद, सूरत, वड़ोदरा, चेन्नै, नोएडा, गाजियाबाद, भुवनेश्वर, वाराणसी, प्रयागराज, बेंगलुरु, आगरा, मेरठ, विशाखापत्तनम, लखनऊ, जमशेदपुर, हरिद्वार, गया, पटना, पोर्ट ब्लेयर शामिल हैं। चरणबद्ध तरीके से जियोफाइबर की सर्विसेज 1,600 शहरों तक पहुंचेगी।
1. ब्रोंज प्लान
जियो गीगाफाइबर की ब्रोंज मासिक प्लान की कीमत 699 रुपये है। अगर आप 12 महीने का प्लान लेते हैं तो 8,388 रुपये देने होंगे। ग्राहकों को इसमें आपको 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसमें कुल 2400 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। साथ ही दो महीने की सेवा फ्री मिलेगी यानी यह एक साल का प्लान लेने पर आप कुल 14 महीने इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://hindi.goodreturns.in/news/2019/09/09/know-all-about-the-jio-gigafiber-bronze-plan-what-you-will-get-in-free-009575.html
2.सिल्वर प्लान
जियो गीगाफाइबर की सिल्वर प्लान की कीमत 849 रुपये है। सालाना प्लान की कीमत 10,188 रुपये होगी। इस प्लान में 3,999 रुपये की कीमत वाला स्पीकर फ्री में मिलेगा। अच्छी बात तो यह है कि साथ में 4के सेटटॉप बॉक्स और जियो होम गेटवे फ्री मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://hindi.goodreturns.in/news/2019/09/10/know-all-about-the-jio-gigafiber-silver-plan-what-you-will-get-in-free-009592.html
3. गोल्ड प्लान
जियो गीगाफाइबर की गोल्ड प्लान की कीमत 1,299 रुपये है। अगर आप एनुअल प्लान लेते हैं तो 31,176 रुपये देने होंगे। ग्राहकों को इसके साथ 24 इंच की एचडी टीवी फ्री में मिलेगी। साथ ही 4के सेटटॉप बॉक्स और जियो होम गेटवे फ्री मिलेगा। जानकारी दें कि इसमें 12 हजार जीबी डाटा मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते है। https://hindi.goodreturns.in/news/2019/09/11/know-all-about-the-jio-gigafiber-gold-plan-what-you-will-get-in-free/articlecontent-pf23459-009614.html?utm_medium=Desktop&utm_source=GR-HI&utm_campaign=Similar-Topic-Slider
4. डायमंड प्लान
जियो गीगाफाइबर के डायमंड प्लान के तहत सालाना 29,988 रुपये देने होंगे। इसके तहत मासिक प्लान की कीमत 2,499 रुपये है। इसके साथ भी 24 इंच की एचडी टीवी फ्री में मिलेगी। इसके साथ ही, 4के सेटटॉप बॉक्स, जियो होम गेटवे फ्री मिलेगा। इसमें 15 हजार जीबी डाटा मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://hindi.goodreturns.in/news/2019/09/12/know-all-about-the-jio-gigafiber-diamond-plan-what-you-will-get-in-free-009636.html
5. प्लैटिनम प्लान
जियो गीगाफाइबर के प्लैटिनम प्लान में एनुअल प्लान 47,988 रुपये का होगा जिसमें आपको 32 इंच की एचडी टीवी फ्री में मिलेगी। इसके साथ ही, 4के सेटटॉप बॉक्स और जियो होम गेटवे फ्री मिलेगा। ग्राहकों को अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे कई सारे एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। इस प्लान में 1 जीबीपीएस की स्पीड मिलेगी और इसमें 30 हजार जीबी डाटा मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए यहां नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें https://hindi.goodreturns.in/news/2019/09/13/know-all-about-the-jio-gigafiber-platinum-plan-what-you-will-get-in-free-009655.html
6. टाइटेनियम प्लान
जियो गीगा फाइबर टाइटेनियम प्लान की मासिक कीमत 8,499 रुपये और एनुअल कीमत 101988 रुपये है। इस में आपको 44,990 रुपये कीमत का 43 इंच वाला 4के टीवी मिलेगा। साथ में 4के सेटटॉप बॉक्स और जियो होम गेटवे फ्री मिलेगा। इसमें भी 1जीबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसमें कुल 60 हजार जीबी डाटा मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://hindi.goodreturns.in/news/2019/09/14/know-all-about-the-jio-gigafiber-titanium-plan-what-you-will-get-in-free-009676.html
जियोफाइबर कैसे प्राप्त करें:
1. www.jio.com पर जाएं या माई जियो एप डाउनलोड करें।
2. गीगाफाइबर सेवाओं के लिए पंजीकरण करें
3. यदि गीगाफाइबर आपके क्षेत्र में उपलब्ध होगा, तो हमारी कंपनी के प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेंगे
मौजूदा ग्राहकों के लिए:
1. जियो आपकी सेवाओं के अपग्रेड के लिए आपसे संपर्क करेगा
2. कृपया माई जियो एप डाउनलोड करें, क्योंकि उपयोगकर्ताओं के साथ सभी संपर्क और संचार माई जियो ऐप पर होंगे
3. अपनी पसंद के मासिक / त्रैमासिक / वार्षिक योजना के साथ रिचार्ज करने पर, हर जियो फाइबर उपयोगकर्ता को सभी सेवाओं के साथ सेट टॉप बॉक्स मिलेगा।
आप अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
1. व्हाट्सएप पर 70008-70008 पर "HELLO" मैसेज भेंजे
2. संदेश भेजने से पहले आपको अपने कॉंटेक्ट्स में 70008-70008 नंबर जोड़ना पड़ सकता
जानें क्या है इंस्टॉलेशन चार्ज
2,500 रुपये होगा जिसमें 1,500 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर होगा जो बाद में कनेक्शन कटवाने पर मिल जाएगा, जबकि 1,000 रुपये वापस नहीं मिलेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications