रिलायंस जियो ने अपनी बहुप्रतिक्षित ब्रॉडबैंड सेवा जियो फाइबर लॉन्च कर दी है। इसका न्यूनतम मासिक रेंटल 699 रुपए और अधिकतम मासिक रेंटल 8499 रुपए रखा गया है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपनी बहुप्रतिक्षित ब्रॉडबैंड सेवा जियो फाइबर लॉन्च कर दी है। इसका न्यूनतम मासिक रेंटल 699 रुपए और अधिकतम मासिक रेंटल 8499 रुपए रखा गया है। रिलायंस ने जियो फाइबर के सभी प्लान्स पर ग्राहकों को मुफ्त सेट टॉप बॉक्स और एक गिफ्ट देने का ऐलान किया है। इसके अलावा 1299 या इससे ज्यादा का वार्षिक प्लान लेने वालों को रिलायंस की ओर से वेलकम ऑफर के साथ एक टीवी मुफ्त देने की घोषणा की है। मुफ्त टीवी की घोषणा के बाद लोगों में इसकी खूब चर्चा हो रही है। आज हम आपके यह बताने जा रहे हैं कि जियो फाइबर डायमंड प्लान के बारे में। इसमें आपको मुफ्त टीवी, 500 mbps की स्पीड, अनलिमिटेड डेटा (1250GB+250GB एक्स्ट्रा), फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगा। जियो गीगाफाइबर: Gold प्लान में ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त टीवी ये भी पढ़ें

जियो फाइबर डायमंड प्लान
जियो फाइबर डायमंड प्लान में यूजर्स को 500 Mbps तक की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में 1,250GB की FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट सेट की गई है, यानी कि आपको 500 Mbps तक की स्पीड 1,250GB तक डाटा इस्तेमाल करने तक ही मिलेगा। इसके बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी। वेलकॉम ऑफर के साथ यूजर्स को 6 महीने तक 250GB अतिरिक्त डाटा ऑफर किया जा रहा है।
जियो फाइबर डायमंड के साथ भी जियो एप (जियो सिनेमा और जियो सावन) ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान के लिए मंथली Rs 2,499 का चार्ज लिया जाएगा। अगर आप जियो फाइबर डायमंड का सालाना प्लान लेते हैं तो इस के लिए Rs 29,988 का चार्ज लिया जाएगा। जियो फाइबर डायमंड के सालाना वेलकम ऑफर के साथ भी एचडी टीवी ऑफर किया जा रहा है।
जियो फाइबर कैसे प्राप्त करें:
1. www.jio.com पर जाएं या MyJio ऐप डाउनलोड करें।
2. JioFiber सेवाओं के लिए पंजीकरण करें।
3. यदि JioFiber आपके क्षेत्र में उपलब्ध होगा, इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेंगे।
4. अधिक जानकारी के लिए आप 70008-70008 नंबर पर "HELLO" लिखकर मैसेज भेज सकते हैं। इसके लिए आपको यह नंबर अपने मोबाइल में सेफ करना होगा।
इंस्टॉलेशन चार्ज
2,500 रुपये होगा जिसमें 1,500 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर होगा जो बाद में कनेक्शन कटवाने पर मिल जाएगा, जबकि 1,000 रुपये वापस नहीं मिलेंगे।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications