नई दिल्ली। अमेरिकी कंपनी ब्लैकस्टोन (Blackstone) ने एस्सल ग्रुप (Essel group) की कंपनी एस्सल प्रोपैक (Essel Propack) को खरीदने की तैयारी कर ली है। ब्लैक स्टोन (Blackstone) ने घोषणा की है कि वह एस्सल प्रोपैक (Essel Propack) में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। यह सौदा करीब 3200 करोड़ रुपये में हो सकता है। देश की म्युचुअल फंड (mutual fund) कंपनियों का एस्सल ग्रुप (Essel group) में हजारों करोड़ रुपये फंसा हुआ है। इस सौदे के बाद उम्मीद है कि एस्सल ग्रुप (Essel group) म्युचुअल फंड (mutual fund) कंपनियों का पैसा लौटा सकेगा।

एस्सल ग्रुप (Essel group) में कैश का संकट
नगदी के भारी संकट से जूझ रहे एस्सल ग्रुप (Essel group) पर भारी कर्ज है। इस कर्ज को पटाने के लिए सुभाष चंद्रा (subhash chandra) को बड़े पैमाने पर कैश की जरूरत है। ब्लैकस्टोन 134 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) में सुभाष चंद्रा की 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को राजी हो गया है। 31 मार्च 2019 तक कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 57.03% थी। इससे पहले इस साल जनवरी में 10 बैंकों के एक ग्रुप ने सुभाष चंद्रा (subhash chandra) को लोन (loan) चुकाने के लिए सितंबर 2019 तक का वक्त दिया था।
यह भी पढ़ें : पहली कमाई से अपनाएं ये तरीका, आपके पास होगा 1 लाख रुपया
म्युचुअल फंड (mutual fund) का फंसा है पैसा
देश की दो बड़ी म्युचुअल फंड (mutual fund) कंपनियों कोटक और HDFC म्युचुअल फंड ने फिक्स्ड मेच्योरिटी प्लान का पैसा सुभाष चंद्रा की कंपनियों में निवेश किया था। कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब होने के वजह से म्युचुअल फंड (mutual fund) हाउसों का पैसा फंस गया। कोटक म्युचुअल फंड (mutual fund) ने अपने निवेशकों का कुछ पैसा लौटाया है। वहीं HDFC म्युचुअल फंड (mutual fund) ने मेच्योरिटी की तारीख बढ़ा दी है।
पैकेजिंग ट्यूब बनाती है एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack)
इस डील के बाद अशोक गोयल के पास इस कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी रह जाएगी। 37 साल पुराने एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) कंपनी में 10 देशों के 20 संयंत्र पर 3150 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत है। एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) सालाना 7 अरब पैकेजिंग ट्यूब बनाती है, जिसका इस्तेमाल अधिकांशत: एफएमजीसी कंपनियों में होता है।
यह भी पढ़ें : 18 की उम्र में बेटी कैसे हो जाएगी करोड़पति
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
