Stock Market : शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भी मजबूती कायम रही। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 89.32 अंक यानि 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 36725.42 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 5.20 अंक यानि 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 11058.20 के स्तर पर बंद हुआ है। आज शेयर बाजार में बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1287 रहीं, जबकि गिरने वाले शेयरों की संख्या 1349 रही। वहीं 159 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं शाम को डॉलर (DOLLAR) के मुकाबले रुपया (RUPEE) करीब 24 पैसे की मजबूती के साथ 70.04 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

पीएसयू बैंक में हुई खरीदारी
पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक शेयरों में आज खरीदारी का मौहाल रहा। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स आज 1.4 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.65 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। हालांकि आज के कारोबार में ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Larsen का शेयर आज करीब 35 रुपये बढ़कर 1,352.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-M&M का शेयर करीब 13 रुपये की बढ़त के साथ 671.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Axis Bank का शेयर करीब 13 रुपये बढ़कर 733.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ITC का शेयर करीब 4 रुपये बढ़कर 290.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Power Grid Corp का शेयर करीब 3 रुपये बढ़कर 187.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : Mutual fund : ये हैं फरवरी के सबसे अच्छे और खराब फंड, जानें रिटर्न
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Coal India का शेयर करीब 8 रुपये टूटकर 235.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Wipro का शेयर करीब 9 रुपये टूटकर 268.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-IOC का शेयर करीब 5 रुपये टूटकर 150.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Zee Entertain का शेयर करीब 12 रुपये टूटकर 459.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Sun Pharma का शेयर करीब 10 रुपये टूटकर 50.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : ये हैं 9 Best Tax Saving प्लान, जानें फायदे
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
