नई दिल्ली। इक्विटी म्युचुअल फंड (Equity mutual fund) लम्बे समय में अच्छा रिटर्न देते हैं, लेकिन इनके प्रदर्शन पर निगरानी करना जरूरी है। हालांकि यह काम काफी आसान है, लेकिन फिर भी हम यहां पर फरवरी 2019 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सबसे खराब रिटर्न देने वाले म्युचुअल फंड के बारे में बता रहे हैं। इक्विटी म्युचुअल फंड (Mutual fund) के वास्तविक रिटर्न देखना हो तो कम से कम 3 साल के लिए निवेश करना चाहिए, ऐसे में 1 माह के आधार पर फैसला लेना ठीक नहीं होता है। लेकिन हम यहां पर यह जानकारी इसलिए दे रहे हैं कि अगर आपके म्यूचुअल फंड (Mutual fund) का रिटर्न लगातार खराब रहा हो तो उससे पैसा निकाल कर सही म्युचुअल फंड स्कीम (Mutual fund scheme) में लगाने पर विचार करना चाहिए।

क्या कहते हैं जानकार
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार म्युचुअल फंड (Mutual fund) में निवेश हरदम ही फायदेमंद होता है, बस जरूरत है सही तरीके से निवेश किया जाए। म्यूचुअल फंड (Mutual fund) में निवेश का सबसे अच्छा तरीका है कि हर माह निवेश किया जाए। इस तरीके को सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) कहते हैं। इसमें हर माह में तय तरीख को निश्चित रकम म्युचुअल फंड स्कीम में निवेश की जाती है। यह पैसा निवेश चेक से या ECS के माध्यम से हो सकता है। ECS माध्यम में पैसा बैंक खाते से अपने आप म्युचुअल फंड कंपनी में चला जाता है।
ये हैं फरवरी 2019 में सबसे अच्छा और खराब रिटर्न देने वाली तीन-तीन म्युचुअल फंड स्कीम (Mutual fund scheme)
सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले लार्ज कैप म्युचुअल फंड (Large Cap Mutual Fund)
-JM Core 11 Fund -Direct (G) ने फरवरी 2019 में 4.3 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-Kotak Bluechip Fund - D (G) ने फरवरी 2019 में 0.4 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-Invesco India Largecap - D (G) ने फरवरी 2019 में 0.1 फीसदी का रिटर्न दिया है।
सबसे खराब रिटर्न देने वाले लार्ज कैप म्युचुअल फंड (Large Cap Mutual Fund)
-Quant Active Fund (G) ने फरवरी 2019 में -1.8 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
-DHFL Pramerica Large Cap Fund-DP (G) ने फरवरी 2019 में -1.8 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
-Quant Focused Fund -Direct (G) ने फरवरी 2019 में -2.4 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले मिड कैप म्युचुअल फंड (Mid Cap Mutual Fund)
-IDBI Midcap Fund - DP (G)ने फरवरी 2019 में 3.2फीसदी का रिटर्न दिया है।
-Axis Mid Cap Fund - Direct (G) ने फरवरी 2019 में 2.4 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-DSP Mid Cap - Direct (G) ने फरवरी 2019 में 2.2 फीसदी का रिटर्न दिया है।
सबसे खराब रिटर्न देने वाले मिड कैप म्युचुअल फंड (Mid Cap Mutual Fund)
-DHFL Pramerica Midcap Opp Fund-Reg (G) ने फरवरी 2019 में -0.1 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
-L&T Midcap Fund (G) ने फरवरी 2019 में -0.8 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
-Taurus Discovery (Midcap) (G) ने फरवरी 2019 में -1.3 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले स्माल कैप म्युचुअल फंड (Small Cap Mutual Fund)
-Sundaram Select Micro Cap-Sr 12-DP-G ने फरवरी 2019 में 2.0 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-Sundaram Small Cap - Series III-DP-G ने फरवरी 2019 में 1.3 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-Axis Small Cap Fund - Direct (G) ने फरवरी 2019 में 1.1 फीसदी का रिटर्न दिया है।
सबसे खराब रिटर्न देने वाले स्माल कैप म्युचुअल फंड (Small Cap Mutual Fund)
-Franklin (I) Smaller Co (G) ने फरवरी 2019 में -1.0 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
-ICICI Pru Smallcap Fund - D (G) ने फरवरी 2019 में -1.0 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
-Union SCF -RP (G) ने फरवरी 2019 में -0.8 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले टैक्स सेविंग म्युचुअल फंड (Tax Saving Mutual Fund)
-Sundaram LT Tax Adv.- Sr-IV- DP (G) ने फरवरी 2019 में 1.7 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-DSP Tax Saver Fund - Direct (G) ने फरवरी 2019 में 1.2 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-UTI Master Equity Plan (US) ने फरवरी 2019 में 0.7 फीसदी का रिटर्न दिया है।
सबसे खराब रिटर्न देने वाले टैक्स सेविंग म्युचुअल फंड (Tax Saving Mutual Fund)
-Quant Tax Plan (G) ने फरवरी 2019 में -2.1 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
-DHFL Pramerica Tax Plan (G) ने फरवरी 2019 में -1.7 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
-Edelweiss Tax Advantage (G) ने फरवरी 2019 में -1.6 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 11 मार्च को चांदी महंगा हुआ या सस्ता? जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications