Stock Market : बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। आज सेंसेक्स (Sensex) 158.64 अंकों की बढ़त के साथ 36601.18 अंक के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 47.10 अंकों की तेजी के साथ 11034.60 अंक के स्तर पर खुला। वहीं बुधवार को रुपये (Rupee) की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। आज को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया 11 पैसे की कमजोरी के साथ 70.60 रुपये के स्तर पर खुला है।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 25 रुपये बढ़कर 764.60 रुपये के स्तर पर खुला।
-HPCL का शेयर करीब 6 रुपये बढ़कर 253.15 रुपये के स्तर पर खुला।
-ITC का शेयर करीब 6 रुपये बढ़कर 288.75 रुपये के स्तर पर खुला।
-Vedanta का शेयर करीब 3 रुपये बढ़कर 178.15 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Tata Motors का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 192.75 रुपये के स्तर पर खुला।
-Zee Entertain का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 481.95 रुपये के स्तर पर खुला।
-Asian Paints का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 1,396.30 रुपये के स्तर पर खुला।
-HDFC Bank का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 2,096.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-Sun Pharma का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 453.75 रुपये के स्तर पर खुला।
यह भी पढ़ें : Aadhaar : गलत इस्तेमाल से डूब सकता है पैसा, ऐसे चेक करें हिस्ट्री
एसजीएक्स निफ्टी में बढ़त के साथ हुई थी शुरुआत
भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेतों की बात करें तो एशियाई बाजारों की आज कमजोर शुरुआत हुई है। लेकिन एसजीएक्स निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 11000 के पार निकल गया है। कल अमेरिकी मार्केट में दबाव दिखा था जिसके चलते डाओ लाल निशान में बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 और नैस्डैक भी लाल निशान में फिसल गए। ट्रेड डील को लेकर बाजार में अनिश्चितता कायम है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रख
जापान का बाजार निक्केई 123.18 अंक यानि 0.57 फीसदी की कमजोरी के साथ 21603.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एसजीएक्स निफ्टी 27.50 अंक यानि 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 11060.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.05 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं हैंगसेंग 154.12 अंक यानि 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 29115.72 के स्तर पर नजर आ रहा है। कोरियाई बाजार कोस्पी 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 2175 के स्तर के करीब दिख रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.34 फीसदी की मजबूती के साथ 10340 के आसपास कारोबार कर रहा है जबकि शांघाई कंपोजिट 0.30 फीसदी बढ़कर 3063.37 के स्तर पर नजर आ रहा है।
dollar के मुकाबले Rupee 11 पैसे कमजोर खुला
Forex Market : बुधवार को रुपये (Rupee) की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। आज को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया 11 पैसे की कमजोरी के साथ 70.60 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं मंगलवार को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (rupee) 42 पैसे की मजबूती के साथ 70.49 के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : डूब सकता है Bank में भी जमा पैसा, जान लें बचने का नियम
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
