नई दिल्ली। आधार (aadhaar) का कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है, यह जानना काफी आसान है। आधार (aadhaar) की यह जानकारी इसलिए भी जरूरी है कि क्यों कि आधार (aadhaar) बैंक से लेकर मोबाइल नबंर तक और इनकम टैक्स विभाग से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे मे अगर गलत तरीके इसका इस्तेमाल हुआ तो भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए अगर आप चाहें समय समय पर अपने आधार (aadhaar) की हिस्ट्री चेक करते रहें, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपका आधार (aadhaar) सुरक्षित है।

आधार (aadhaar) में क्या होता है
आधार (aadhaar) में आपकी बायोमैट्रिक जानकारियां होती हैं। इसमें रेटिना स्कैन और फिंगरप्रिंट स्कैन शामिल हैं। इसलिए आधार (aadhaar) इस्तेमाल ज्यादातर जगहों पर ऑथेंटिकेशन के लिए होता है। लंबे फॉर्म भरने की जगह आप आधार (aadhaar) का इस्तेमाल करके अपनी पहचान वैरिफाई करा सकते हैं। यह आपके मोबाइल पर भेजे गए वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी (OTP or One Time Password) या बायोमैट्रिक्स (biometrics) के जरिए संभव हो जाता है।
आधार (aadhaar) हिस्ट्री चेक करने का तरीका
सबसे पहले आधार (aadhaar) की बेवसाइट https://resident.uidai.gov.in पर जाएं। इसके बाद नीचे बताए तरीके से आधार (aadhaar) के इस्तेमाल की हिस्ट्री चेक करें।
1. UIDAI के आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री पेज पर जाएं।
2. यहां पर अपना आधार (aadhaar) नंबर डालें और साथ में तस्वीर में दिख रहे कैप्चा कोड को भी।
3. इसके बाद Generate OTP पर क्लिक करें। आपको वनटाइम पासवर्ड एसएमएस (SMS) के जरिए आपके फोन पर मिलेगा।
4. अगले पेज पर UIDAI की ओर से अलग-अलग ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट को फिल्टर करने की सुविधा मिलेगी। आप बायोमैट्रिक, डेमोग्राफिक और अन्य तरीके से फिल्टर लगा सकते हैं। यहां पर किसी खास तारीखों के बीच भी जांच सकते हैं। इसकी सीमा 6 महीने की है। आखिरी फील्ड ओटीपी (OTP) का है। यहां पर ओटीपी (OTP) डालें और सब्मिट पर क्लिक कर दें।
5.इसके बाद आप आधार (aadhaar) ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट का विस्तृत ब्योरा देख पाएंगे। यहां पर तारीख, वक्त और किस तरह से ऑथेंटिकेशन हुआ है, इसकी सारी जानकारियां मिल जाएंगी।
6.हालांकि, आप यह नहीं जान पाएंगे कि किस कंपनी या एजेंसी ने ऑथेंटिकेशन के लिए आधार डेटा को इस्तेमाल किया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
