तिरुवनंतपुरम। केरल में पिछले साल आई सदी की सबसे विनाशकारी बाढ़ के बाद किसानों को जारी किए गए वसूली नोटिस के बीच राज्य में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं सामने आने पर मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मंगलवार को किसानों के लिए नई रियायतों की घोषणा की। इसके साथ ही विजयन ने ऋण चुकाने पर शुल्क स्थगन 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। केरल के संकटग्रस्त कृषि क्षेत्र को मदद देने के मकसद से विजयन ने कहा, "इडुक्की और वायनाड को छोड़कर राज्य के सभी जिलों के किसानों द्वारा मार्च 2014 तक लिए गए ऋणों पर अब शुल्क स्थगन का फायदा मिलेगा।"

यहां हुई थी ज्यादा तबाही
इडुक्की और वायनाड को बाढ़ के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां हजारों एकड़ कृषि भूमि तबाह हो गई थी। इससे पहले किसानों द्वारा लिए गए कर्ज पर शुल्क स्थगन की समयसीमा मार्च 2011 थी। उन्होंने कहा, "इडुक्की और वायनाड के किसानों को 31 अगस्त 2018 तक लिए गए सभी प्रकार के कर्ज पर इसका फायदा मिलेगा।" पिछले दो महीनों में इडुक्की में आधा दर्जन किसानों के आत्महत्या करने की खबरों के बीच सरकार ने यह निर्णय लिया है।
किसानों को मिलेगा फायदा
विजयन ने कहा, "किसानों द्वारा सहकारी बैंकों से अब तक लिए गए कर्ज पर ही इसका फायदा मिलेगा। यह लाभ केरल राज्य किसान कर्ज राहत आयोग द्वारा दिया जाएगा।" उन्होंने कहा, "हमने अब कृषि एवं योजना विभाग से व्यवसायिक बैंकों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से लिए गए कर्ज को भी देखने को कहा है। इसके अलावा, शुल्क स्थगन का लाभ पाने वाले ऋण की सीमा अब एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी गई है।"
यह भी पढ़ें : Post Office KVP : 112 महीने में पैसा कर दे डबल
किसानों को मिले हैं नोटिस
वसूली प्रक्रिया के हिस्से के रूप में कर्ज नहीं चुका पाने वाले लोगों की आवासीय या वाणिज्यिक संपत्तियों की नीलामी के लिए नोटिस भेजे गए हैं। अकेले इडुक्की जिले में करीब 15,000 किसानों को वाणिज्यिक और सहकारी दोनों बैंकों से नोटिस प्राप्त हुए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ से इडुक्की में लगभग 11,000 हेक्टेयर कृषि भूमि तबाह हुई, जिससे लगभग 35,000 किसान प्रभावित हुए थे।
यह भी पढ़ें : ये हैं Post Office की सबसे अच्छी जमा योजनाएं, मिलता है खूब ब्याज
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
