नई दिल्ली। किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) पोस्ट ऑफिस (Post Office) की बचत योजनाओं (Small Saving Schemes) में से एक योजना है। इस बचत योजना में अच्छी ब्याज दर के साथ निवेश की सुरक्षा की सरकारी गारंटी (Guarantee) भी मिलती है। इस बचत योजना में निवेश (Investment) करके अच्छा ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। इस योजना पर इस वक्त 7.7 फीसदी ब्याज (अक्टूबर से दिसम्बर 2018) मिल रहा है। इस ब्याज दर से निवेश किया गया पैसा 112 महीने में दोगुना हो जाता है। पोस्ट ऑफिस की इस बचत योजना को शार्ट नेम केवीपी (KVP) के नाम भी जाना जाता है।

किसान विकास पत्र क्या है (What is Kisan Vikas Patra)
किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) या केवीपी (KVP) एक प्रकार से भारत सरकार का बांड हैं। यह आपको निवेश प्रमाणपत्र (Investment Certificate) के रूप में जारी होता है। इस वक्त KVP 1000 रुपये और इसके गुणांक (Denominations) में इसे पोस्ट ऑफिस (Post Office) से खरीदा जा सकता है।
ऑनलाइन (Online) भी ले सकते हैं किसान विकास पत्र (KVP)
1 अप्रैल 2016 से किसान विकास पत्र (KVP) इलेक्ट्रॉनिक रूप में भी मिलना शुरू हो गए हैं। इसके पहले यह सिर्फ छपे हुए प्रमाणपत्र (Printed Certificate) के रूप में मिलते थे।
किसान विकास पत्र (KVP) पर ब्याज दर (Interest Rate On KVP)
किसान विकास पत्र (KVP) के माध्यम से जमा की गई रकम पर सरकार (Government) फिलहाल 7.7 फीसदी सालाना की दर से ब्याज (Interest) दे रही है। इस ब्याज दर के हिसाब से किसान विकास पत्र (KVP) में जमा पैसा 112 महीने (9 साल, 4 महीने) में दोगुना (double) हो जाता है।
न्यूनतम और अधिकतम जमा की सीमा (Minimum And Maximum deposit In KVP)
किसान विकास पत्र (KVP) में न्यूनतम 1000 रुपये जमा किया जा सकता है। अधिकतम रकम करने की कोई सीमा नहीं है। लोग जितना भी चाहे रकम इनमें लगा सकते हैं।
कौन खरीद सकता है किसान विकास पत्र (Who Can take KVP)
कोई भी वयस्क व्यक्ति (adult) अपने नाम पर या नाबालिग (minor) यानी बच्चे के नाम पर इसे खरीद सकता है। कोई भी दो वयस्क (Adult) व्यक्ति मिलकर संयुक्त रूप से भी किसान विकास पत्र (KVP) खरीद सकते हैं।
नॉमिनेशन की भी सुविधा (Facility of nomination)
किसान विकास पत्र (KVP) खरीदते वक्त आप उनमें अपना नॉमिनी (Nominee) दर्ज करा सकते हैं। नॉमिनी (Nominee) वह व्यक्ति होता है, जिसे खाताधारक के न रहने की स्थिति में किसान विकास पत्र (KVP) में जमा पैसा मिलता है।
दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कराना भी संभव
जरूरत पड़ने पर किसान विकास पत्र (KVP) को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर (Transfer) भी कराया जा सकता है। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस (Post Office) में जाकर आवेदन करना है।
दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी संभव
निवास स्थान (Residence) बदलने पर या अन्य किसी कारणवश जरूरी होने पर अपने किसान विकास पत्र (KVP) को दूसरे पोस्ट ऑफिस (Post Office) में ट्रांसफर भी करा सकते हैं।
किसान विकास पत्र (KVP) को पहले भी कैश कराने की सुविधा
जरूरत पड़ने पर आप किसान विकास पत्र (KVP) को मैच्योरीटी (Maturity) के पहले भी कैश करा सकते हैं। लेकिन ऐसा आप तभी कर सकते हैं, जब आपके किसान विकास पत्र (KVP) का ढाई साल पूरा हो चुका हो।
किसान विकास पत्र (KVP) खरीदते वक्त की सावधानियां
किसान विकास पत्र (KVP) वैसे तो आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मूल्य-वर्ग (Denomination) के ले सकते हैं] लेकिन, अगर आप ज्यादा पैसे इसमें निवेश (Investment) करना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि छोटे छोटे मूल्य वर्ग के (Denominations) के किसान विकास पत्र (KVP) खरीदें। ऐसा करने से अगर कभी इन्हें समय से पहले कैश कराना पड़े तो एक एक के करके किसान विकास पत्र (KVP) कैश करा सकते हैं।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications