टेलीविजन दर्शकों के लिए राहत की खबर है, दूरसंचार नियामक ट्राई ने बुधवार को कहा है कि प्रसारण और केबल सेवा के लिए नए नियामकीय रुपरेखा के नए आदेश के क्रियान्वयन से भुगतान वाले चैनल बंद हो सकते हैं।
टेलीविजन दर्शकों के लिए राहत की खबर है, दूरसंचार नियामक ट्राई ने बुधवार को कहा है कि प्रसारण और केबल सेवा के लिए नए नियामकीय रुपरेखा के नए आदेश के क्रियान्वयन से भुगतान वाले चैनल बंद हो सकते हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने मार्च 2017 में प्रसारण और केबल सेवाओं के लिए नियामकीय रुपरेखा अधिसूचित किया था और इसे दोबारा तीन जुलाई 2018 को अधिसूचित किया। इसमें क्रियान्वयन रुपरेखा का जिक्र किया गया।
ट्राई ने दिया आदेश
TRAI ने अपने बयान में कहा है कि मीडिया में यह संदेश चल रहा है कि 29 दिसंबर से नए आदेश के अमल में आने के बाद टेलीविजन से भुगतान कर देखे जाने वाले वर्तमान चैनल गायब हो सकते हैं। बयान के अनुसार प्राधिकरण ने मामले को संज्ञान में लिया है और यह सलाह देता है कि सभी प्रसारक/डीओपी (वितरण मंच परिचालक)/स्थानीय केबल परिचालक यह सुनिश्चित करेंगे जो भी चैनल उपभोक्ता आज देख रहा है, वह 29 दिसंबर के बाद बंद नहीं हो।
चैनल चयन करने के लिए मिलेंगे पर्याप्त अवसर
ट्राई ने यह भी कहा कि इसीलिए नई नियामकीय रुपरेखा के कारण टीवी सेवाएं बाधित नहीं होंगी। नियामक ने कहा कि ग्राहकों के हितों एवं बेहतर तरीके से आदेश के क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण सभी मौजूदा उपभोक्ताओं के लिए विस्तृत योजना तैयार कर रहा है ताकि वे आसानी से नई व्यवस्था अपना सकें। योजना में प्रत्येक ग्राहक को सूचना के आधार पर रुचि के हिसाब से चैनल चयन के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। टेलीविजन के दर्शकों के लिए 1 जनवरी से बदल रहे ये दो नियम
नई रुपरेखा अपनाने का कार्य 28 दिसंबर से
इस बारे में ट्राई ने कहा कि इससे सेवा प्रदाता भी नई नियामकीय रुपरेखा में निर्धारित विभिन्न कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ा सकेंगे। आदेश के तहत सभी सेवा प्रदाताओं को नई रुपरेखा अपनाने का कार्य 28 दिसंबर 2018 तक पूरा करने की जरुरत है। TRAI का फैसला, फ्री-टू एयर चैनल नहीं रहेंगे फ्री, अब देने होंगे इतने रुपए
ये आ रहीं थीं खबरें
डीटीएच और केबल के कनेक्शन को लेकर कुछ ऐसी खबरें आ रहीं थीं जिससे सभी दर्शक डरे हुए थे। टेलीविजन के दर्शकों के लिए 1 जनवरी से दो बड़े नियम बदलने वाले हैं। पहला यह कि आपके केबल और डीटीएच का मासिक खर्च बढ़ जाएगा, तो दूसरा यह कि आप उन्ही चैनल्स के लिए पैसे देंगे जिन्हें आप देखना चाहते हैं। ऐसा नहीं कि आपने एक महीने का DTH रिचार्ज किया और आपको वो चैनल मिल रहे हैं जिन्हें कोई देखना पसंद नहीं करता।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
