टेलीविजन के दर्शकों के लिए 1 जनवरी से बदल रहे ये दो नियम

टेलीविजन के दर्शकों के लिए 1 जनवरी से दो बड़े नियम बदलने वाले हैं।

टेलीविजन के दर्शकों के लिए 1 जनवरी से दो बड़े नियम बदलने वाले हैं। पहला यह कि आपके केबल और डीटीएच का मासिक खर्च बढ़ जाएगा, तो दूसरा यह कि आप उन्‍ही चैनल्‍स के लिए पैसे देंगे जिन्‍हें आप देखना चाहते हैं। ऐसा नहीं कि आपने एक महीने का DTH रिचार्ज किया और आपको वो चैनल मिल रहे हैं जिन्‍हें कोई देखना पसंद नहीं करता। 1 जनवरी से आपको हर चैनल एमआरपी पर खरीदना पड़ेगा या फिर आप किसी ग्रुप के चैनल पूरे एक साथ खरीद सकते हैं।

इतने रुपए आपको करने पड़ेंगे खर्च

इतने रुपए आपको करने पड़ेंगे खर्च

बता दें कि छोटे कस्‍बों में केबल/डीटीएच का बिल करीब 200-250 रुपए महीने और छोटे शहरों में करीब 350-400 रुपए का आता है। इतने रुपए में अभी आप सभी रीजनल चैनल सहित कुछ प्रीमियम चैनल भी देख लेते हैं, लेकिन अगले महीनों से आपका ये खर्च करीब 420-450 रुपए महीने का हो सकता है, जिसमें आपको ज्‍यादातर पसंदीदा चैनल मिल जाएंगे। यदि आप प्रीमियम, एचडी और र्स्‍पोट्स के सभी चैनल देखना चाहते हैं तो आपको करीब 600 रुपए महीने खर्च करने पड़ सकते हैं।

अब फ्री चैनल के लिए भी चुकाने पड़ेंगे पैसे

अब फ्री चैनल के लिए भी चुकाने पड़ेंगे पैसे

आपको बता दें कि केबल के जरिए या डीटीएच के जरिए अब तक आपको तकरीबन 100 चैनल फ्री मिलते हैं ये वो चैनल होते हैं, जो आपको पैकेज के साथ मिलते हैं और जिनका कोई पैसा आपको नहीं देना होता, लेकिन 1 जनवरी के बाद जब ट्राई के नए नियम लागू होंगे तो आपको करीब 130 रुपए भरने होंगे। TRAI का फैसला, फ्री-टू एयर चैनल नहीं रहेंगे फ्री, अब देने होंगे इतने रुपए

इन चैनलों के लिए देने होंगे सिर्फ 1 रुपए

इन चैनलों के लिए देने होंगे सिर्फ 1 रुपए

विभिन्‍न चैनलों में से डिस्‍करी जीत, बिग मैजिक, जी अनमोल, बिंदास, रिश्‍ते, सोनी पल, लिविंग फूड्स, स्‍टार उत्‍सव, मूवीज ओके, सोनी मैक्‍स-2 जी एक्‍शन, सोनी वाह, जी अनमोल सिनेमा, ज्‍यूज 18 इंडिया, आजतक, एनडीटीवी इंडिया, सीएनबीसी आवाज, सीएनएन, एनडीटीवी प्रॉफिट, सोनी मिक्‍स, जिंग, जी ईटीसी, बॉलीवुड, वीएच-1, डिस्‍कवरी साइंस आदि।

साथ ही जी इंटरटेनमेंट से जुड़े सभी 24 चैनल आप देखना चाहते हैं तो आपको करीब 45 रुपए महीना देना होगा।

 

एक साथ सब्‍सक्राइब होने वाले चैनल

एक साथ सब्‍सक्राइब होने वाले चैनल

कंपनी   चैनल  रुपए/महीना 
स्टार इंडिया 13 49
ज़ी एंटरटेनमेंट 24 45
सोनी पिक्चर    9 31
इंडिया कास्ट  20 25
डिस्कवरी नेटवर्क  8 8
डिज्नी     7 10
टाइम्स नेटवर्क 4 7
टीवी टुडे   2 0.75

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+