कालाधन रखने वालों को केंद्र की मोदी सरकार ने एक और मौका दिया है। इसके तहत हुए खुलासे पर 50 फीसदी टैक्स और जुर्माना लगेगा। बाकी की 25 फीसदी रकम 4 साल के लिए बैंक में ही जमा रहेगी जिस पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की है। कालेधन के रुप में जब्त की गई रकम को इस योजना में लगाया जाएगा।

अघोषित आय के बारे में बताने वालों के नामों का खुलासा नहीं होगा, लेकिन सरकार ने चेतावनी दी है कि 31 मार्च 2017 के बाद जो पकड़े जाएंगे उनकी खैर नहीं है। टैक्स चोरी पर पूरी आय जब्त हो सकती है और करीब 77 फीसदी न्यूनतम टैक्स चुकाना होगा। जुर्माने से जो राशि आएगी उसका इस्तेमाल गरीब कल्याण योजना के लिए किया जाएगा।
- अगर गरीब कल्याण योजना के बाद काले धन का पता चला और आय के स्रोत की जानकारी नहीं मिली तो 77.25 फीसदी पैसा सरकार ले लेगी।
- आय का स्रोत साबित नहीं कर सके तो 85 फीसदी पैसा भरना होगा।
- योजना के बाद छापा पड़ने पर काला धन मिलने पर 60 फीसदी पैसा भरना होगा।
- अगर छापा पड़ा और काले धन होने की बात स्वीकारी तो 90 फीसदी पैसा सरकार को देना पड़ेगा।
वहीं सरकार ने काले धन को सफेद करने वालों को भी चेतावनी दी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि बैंक में जमा सभी धन सफेद नहीं हो जाएगा। पैसे का हिसाब नहीं मिला तो काला धन माना जाएगा। कालेधन पर जानकारी देने के लिए ई-मेल तैयार किया गया है। [email protected] पर आप इसकी सूचना दे सकते हैं।
सरकार ने पैन कार्ड को लेकर भी सफाई दी है। उसने कहा है कि नया खाता खोलने में पैन अनिवार्य होगा। 1-2 महीने में सभी खातों को पैन से जोड़ा जाएगा। नया खाता खोलने के लिए पैन अनिवार्य होगा, लेकिन जन धन खातों के लिए पैन अनिवार्य नहीं होगा। साथ ही सरकार ने ये भी कहा कि कैश लिमिट पर आगे कुछ और कदम उठाए जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
