Vande Bharat Trains: 15 सितंबर को देश के कई सारे राज्यों में 10 नई वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है। ये नई वंदे भारत ट्रेनें यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों से होकर गुजरेंगी। आइए आपको बताते हैं कि इन ट्रेनों का नया रूट क्या होगा।

नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम पीएम मोदी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 सितंबर 2024 को झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर उन्हें शुरु करेंगे। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, ये पहली बार होगा कि एक साथ 10 वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया जा रहा है।
ये होगा नई वंदे भारत ट्रेनों का रूट
वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन और झारखंड के देवघर के बीच चलेगी। ये नई वंदे भारत ट्रेन सुबह वाराणसी से रवाना होकर दोपहर 3 बजे देवघर से वापस वाराणसी कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी।
हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा के लिए दोपहर 2:25 बजे रवाना होगी और रात करीब 8 बजे हावड़ा पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 6:50 बजे हावड़ा से रवाना होगी और दोपहर करीब 1:20 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। यह कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, प्रधानखंता, आसनसोल और दुर्गापुर से होकर गुजरेगी।
इसके अलावा आगरा कैंट-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन और वाराणसी के बीच चलेगी। यह टूंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज से होकर गुजरेगी। ट्रेन सुबह 6 बजे आगरा से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे के आसपास वाराणसी पहुंचेगी। यह दोपहर 3:20 बजे आगरा वापस आएगी।
वहीं, राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस यह ट्रेन सुबह 6 बजे हावड़ा से रवाना होती है और खड़गपुर, टाटानगर और चक्रधरपुर होते हुए सुबह 11:50 बजे राउरकेला पहुंचेगी है। वापसी की यात्रा के लिए यह दोपहर 1:40 बजे राउरकेला से रवाना होगी।
इनके अलावा कई अन्य नई वंदे भारत ट्रेनें भी हैं। इनमें दुर्ग-वीएसकेपी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, हुबली-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पुणे-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, टाटानगर - पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रांची-गोड्डा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, आगरा-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, वाराणसी - देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।
इन ट्रेनों के अलावा भी कई सारे अन्य रूट्स पर भी नई वंदे भारत ट्रेनों को शुरु किया जाएगा। इन नए रूट्स से कई राज्यों में कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ-साथ यात्रियों के लिए ट्रेन में सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि 31 अगस्त 2024 तक देश में 54 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इन नई वंदे भारत ट्रेनों के साथ यह आंकड़ा 60 से अधिक ट्रेनों तक हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications