Pack House Business Idea: कौन कहता है कि आपको पैसे कमाने के लिए शहर जाने की जरूरत है। अब आप गांव में भी रहकर भी अच्छी खासी और मोटी कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने गांव में हीअच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। अगर आप चाहें तो पैक हाउस का बिजनेस खोलकर अपने गांव में ही मोटी कमाई कर सकते हैं।
अगर आप बिहार के हैं तो आपके लिए और भी बढ़िया विकल्प हो सकता है क्योंकि इस बिजनेस को शुरू करने पर सरकार के द्वारा 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी दी जा रही है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर पैक हाउस क्या होता है और इसके बिजनेस को कैसे शुरू कर सकते हैं।

आप चाहे तो अपने गांव में एक पैक हाउस बना सकते हैं जिसमें किसानों द्वारा उगाए जाने वाले फल और सब्जियों को संभाल कर रख सकते हैं, ताकि उन पर मौसम में होने वाले बदलाव का प्रतिकूल असर न पड़े और इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित और इस्तेमाल करने के योग्य रखा जा सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें की खास तौर पर जिन फल और सब्जियां को विदेश में एक्सपोर्ट किया जाता है उन्हें सुरक्षित रखने के लिए इन पैक हाउस का इस्तेमाल किया जाता है और इसे आप अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की फल और सब्जियों की सही तरह से पैकिंग करने के लिए पैक हाउस की डिमांड काफी बढ़ती जा रही है। एक पैक हाउस खोलने में करीब 4 लाख रुपए तक की इन्वेस्टमेंट आती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैक हाउस का मुख्य उद्देश्य जल्दी खराब होने वाले फल और सब्जियों को अच्छे से पैक करना होता है ताकि उन पर मौसम का बुरा प्रभाव न पड़े और एक्सपोर्ट करने के दौरान उनकी गुणवत्ता भी बरकरार रहे।
जैसे-जैसे फल और सब्जियों का उत्पादन बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पैकिंग हाउस की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। पैकिंग हाउस में किस बड़ी आसानी से फल सब्जी और दूसरे आइटम की धुलाई, ग्रेडिंग और पैकेजिंग कर सकते हैं। ऐसे उनके प्रोडक्ट की वैल्यू घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में दोनों जगह काफी बढ़ जाती है।
जैसे-जैसे पैक हाउस बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे ही सब्जी और फलों को एक्सपोर्ट करने की देश की क्षमता भी बढ़ती जा रही है और इसका फायदा सीधे किसानों को मिल रहा है। यही कारण है कि बिहार सरकार अपने यहां के किसानों को पैक हाउस और बागवानी की फसल को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है।
बिहार के लिए यह एक अच्छी पहल है, क्योंकि वहां पर अक्सर बाढ़ के समय ज्यादातर हिस्सा जलमग्न हो जाता है। इससे फसलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचता है। तो ऐसे में अगर किसान फल और बागवानी के बिजनेस पर फोकस करते हैं और उन्हें पैक हाउस में अच्छे से पैक करके एक्सपोर्ट करते हैं, तो उन्हें जबर्दस्त फायदा मिल सकता है।
अगर बिहार के लोग चाहें तो horticulture.bihar.gov.in पर जाकर पैकिंग हाउस के लिए एप्लीकेशन डाल सकते हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
