Kiwi Ki Kheti Kaise Karen In Hindi: कीवी एक ऐसा फल जो देश-विदेश में हर जगह खाया जता है। इसके इतने सारे फायदे होते हैं कि डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इस फल से अच्छी कमाई कर सकते हैं। भारत के कई राज्यों के किसान बड़े लेवल पर इस फल की खेती करके अच्छा खासा पैसा बना रहे हैं। यह फल मूख्यरूप से चीन में पााया जाता है। इसे अब भारत के राज्य जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, और मेघालय में उगाया जा रहा है और कीवी की बागवानी हो रही है।
देश में अब विदेशी फलों की डिमांड बढ़ने लगी है। ऐसे में किसान भी अब पारंपरिक खेती छोड़कर कई ऐसे नए फलों की खेती कर सकते हैं। इनसे उनको जबरदस्त फायदा और कमाई होती है। यह फल भारत में काफी महंगा बिकता है। यही कारण है कि इसकी बागवानी करके आपको अच्छा खासा फायदा हो सकता है। मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने अब कीवी की खेती बढ़ने से उसके उत्पादन में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

यहां पर नागांलैंड में सबसे ज्यादा कीवी का उत्पादन किया जाता है। यही कारण है कि अब केंद्र सरकार भी इस राज्य की भी मदद कर रही है। कीवी का कारोबार करने वाले बताते हैं कि अगर आपने ने एक एकड़ में कीवी की बागवानी की है, तो एक सीजन में करीब 24 लाख रुपए तक की कमाई हो सकती है।
वहीं अगर आपने सेब जैसे फल की बागवानी की है, तो एक एकड़ मात्र 8 से 9 लाख रुपए की कमाई होती है। वहीं इतने एरिया में सब्जी की बुआई करने से प्रॉफिट और कमाई और भी कम हो जाती है। इस लिए अगर आप कीवी की खेती करते हैं, तो आपको काफी फायदा हो सकता है। हालांकि अगर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक का है, तो आप बड़ी आसानी से कीवी खेती कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा गर्म इलाकों इसकी खेती संभव नहीं है।
यह ठंडे जलवायु वाले इलाकों के लिए बेहतरीन फल है। इसे पहाड़ी इलाकों में उगाया जा रहा है। हांलाकि उत्तर प्रदेश में भी इसकी बागवानी की जा रही है, जहां का तापमान गर्मियों में 40 डिग्री के उपर चला जाता है।
कीवी फल की खेती से नागालैंड की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला है। जिन लोगों को हेल्दी लाइफ स्टाइल पसंद है उन्हें भी कीवी खाने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर भी कीवी को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार मानते हैं। प्लेटलेट्स कम होने पर भी अक्सर कीवी खाने की सलाह दी जाती है।
ऐसा माना जाता है कि इस फल में संतरे के मुकाबले 5 गुना तकल ज्यादा विटामिन सी मिल सकता है। इसके कई मिनरल्स भी मिलते हैं। यह फल कैल्शियम का भी बेहतर स्रोत माना जाता है। इसमें वीटामिन ई और पोटैशियम भी पाया जाता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से स्किन के लिए भी काफी सही मानाव जाता है और फेस का ग्लो बढ़ा सकता है।
अगर आप इस कीवी फल की खेती करना शुरू करते हैं, तो बड़ी आसानी से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
